Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़:हकेंविवि द्वारा गोद लिए गए गांवों के स्कूली विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 14 से 29 सितंबर तक चलने वाले हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत 22 सितंबर को विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि विद्यार्थी अपने स्कूली जीवन में ही विश्वविद्यालय से रूबरू हो रहे हैं। उनके इस अनुभव के परिणाम स्वरूप निश्चित ही वे भविष्य में विश्वविद्यालय से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

हिंदी पखवाड़ा के समन्वयक प्रो. रणवीर सिंह ने बताया कि हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जांट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेहलंग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाली, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धोली के विद्यार्थियों ने भागीदारी की। विद्यार्थियों के साथ उनके शिक्षक अशोक कुमार, कृष्ण कुमार, रणवीर सिंह एवं अशोक कुमार शर्मा भी उपस्थित थे। इस सुलेख प्रतियोगिता में रावमावि जांट की अंजलि ने प्रथम, रामावि, धोली की प्रिया ने द्वितीय, रावमावि, सेहलंग की प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं रावमावि, सेहलंग की पायल व रावमावि, पाली की किरण को संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार दिया गया। शिक्षा पीठ की डॉ. सीमा व डॉ. दिलीप कुमार पटेल ने निर्णायक की भूमिका अदा की। कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक आचार्य डॉ. अमित कुमार ने किया जबकि पुरस्कार वितरण में डॉ. मोना ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. रणवीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Related posts

डीटीपी इंफोर्स्मेंट आज गांव मच्छगर और मुंझेड़ी के दो अवैध कालोनियों की जबरदस्त तोड़फोड़

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :प्रो. शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने अपने निवास स्थान पर जिले के आला अधिकारियों की ली बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुजेसर थाना क्षेत्र के संजय कालोनी के एक मकान से अज्ञात चोर लाखों रूपए के गहने व नगदी चोरी करके ले गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x