Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: संस्कृति मंत्रालय लेकर आया फोटोग्राफी के शौकीनों लिए ‘मेला मोमेंट्स’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता: डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि देश में मेलों का विशेष सांस्कृतिक महत्व है। वहीं मेले लोगों को सांस्कृतिक विरासतों और दिलों को एक सूत्र में आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं। इसी उद्देश्य के मद्देनजर सरकार द्वारा आजादी के अमृत काल में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा फोटोग्राफी के शौकीनों व फोटो प्रेमियों के लिए फोटोग्राफी प्रतियोगिता ‘मेला मोमेंट्स’ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में जनजातीय समाजों के कई पारंपरिक मेले आयोजित किए जाते हैं। इनमें से कुछ मेलों का जुड़ाव जहां जनजातीय संस्कृति से है, वहीं कुछ अन्य मेले जनजातीय इतिहास एवं विरासत के संबंध में आयोजित किए जाते हैं।

उन्होंने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रतिभागियों का आह्वान किया है।उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता चैत्र नवरात्रि (31 मार्च 2023) तक जारी रहेगी। बेहतरीन फोटो के लिए प्रतिभागियों को अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से पुरस्कार दिए जाएंगे।डीसी विक्रम सिंह ने आगे बताया कि फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार किसी भी मेले के दौरान खींची गई। सर्वश्रेष्ठ फोटो जमा कर सकते हैं और नकद पुरस्कार एवं आकर्षक इनाम जीत सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं को अंतिम एवं मासिक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार श्रेणी के लिए अंतिम पुरस्कार एक लाख रुपए, 75 हजार रुपए और 50 हजार रुपए तथा मासिक पुरस्कार 10 हजार रुपए, साढ़े सात हजार रुपए और पांच हजार रुपए हैं।

Related posts

फरीदाबाद: लाल बहादुर शास्त्री अकैडमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए इसका कलंदरा कोर्ट में पेश किया है-यशवर्धन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कौशल विकास केंद्रों के साथ-साथ 15 नई आईटीआई शुरू की है और 19 नई आईटीआई शुरू करने की दिशा में कार्य चल रहा है, विपुल ।

Ajit Sinha

लोहड़ी पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा हल्का के नागरिकों को दी 10 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x