Athrav – Online News Portal
हरियाणा

भारतीय विदेश सेवा के दो नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़:भारतीय विदेश सेवा के दो नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज सोमवार को राजभवन में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की। इन अधिकारियों में हरनेक सिंह रंधावा व अर्पित शर्मा शामिल थे। इन अधिकारियों ने अपने गृह राज्यों से सम्बन्धित अपना परिचय भी दिया। ये अधिकारी 2022 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल एवं भव्य भविष्य की कामना की। उन्होनें कहा कि आप नियम अनुसार पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा और नेकनियती से सेवा करें। इसके साथ राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति की भावना को ध्यान में रखें।

दत्तात्रेय ने कहा कि वैश्विक हो चुके आधुनिक काल में विदेश सेवा के अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण हो चुकी है। आज वही देश प्रगति और विकास कर सकते हैं, जिनकी विदेश नीति कामयाब होती है और यह कामयाबी विदेश सेवा के अधिकारियों के सशक्त कार्यान्वयन पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद ने एक सशक्त विदेश नीति तैयार की है जिसके कारण भारत की भूमिका विश्व स्तर पर बढ़ती ही जा रही है।

विदेश सेवा के अधिकारी इस विदेश नीति को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी की मेहनत के फलस्वरूप आज भारत जी-20 की मेजबानी कर रहा है और पूरे विश्व को भारत को सकारात्मक रूप से समझने का स्वर्णिम अवसर मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों के साथ अपने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक अनुभव साझा किए।

Related posts

ई-टेंडरिंग और महंगाई के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी कांग्रेस, मांगा समय

Ajit Sinha

पलवल : पलवल जिले में रात के वक़्त एक शख्स ने अलग -अलग छह लोगों को रोड से पीट -पीट कर हत्या कर दी, आरोपी पुलिस हिरासत में।

Ajit Sinha

चार्टर्ड अकाउंटेंट (निजी) को 7 लाख और जीएसटी कार्यालय के राजपत्रित अधिकारी की गाड़ी से 3.5 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x