Athrav – Online News Portal
नोएडा

फैशन कंपनी में प्रिंटिंग यूनिट में लगी भीषण आग, दस मजदूरों को रेस्क्यू किया गया,दो मजदूर अस्पताल में भर्ती

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा के सेक्टर-10 स्थित कपड़े की कंपनी में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। जब आग लगी उस समय कंपनी में काम करने वाले 10 मजदूर आग में फंस गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची, और आग पर काबू पाने के साथ ही आग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आग पर काबू पाने में जुटी फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों भारी मशक्कत के बाद काबू पाया और आग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना फेज-1 के ए-108 सेक्टर-10 करिश्मा फैशन के नाम से कंपनी जिसमें कपड़े में प्रिंटिंग का काम किया जाता है, में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। थर्ड फ्लोर पर कपड़े के भंडार रखे थे। इसमें तेजी से आग पकड़ी। गनीमत रही कि आग नीचे के फ्लोर पर नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। सावधानी के तौर पर आस-पास की कंपनियों में रह रहे मजदूरों को भी बाहर जाने को कहा गया। कंपनी में बाहर लगी सीढ़ियों की मदद से कर्मी ऊपर गए। इसके बाद अंदर घुसे और आग को बुझाते हुए, वहां फंसे लोगों को बाहर निकाला।

सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आग कंपनी के तीसरे फ्लोर पर लगी, मौके पर पहुंच कर पता चला कंपनी में काम करने वाले 10 मजदूर आग में फंस गए . उनको फायर फाइटर ने कंधे पर लादकर एक-एक मजदूर को रेस्क्यू कर निकाला। धुआं ज्यादा होने की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। इनमें से कई बेसुध हो चुके थे। लेकिन, बाहर निकालते ही इनको थैरेपी दी गई, जिसके बाद ये सब सुरक्षित हैं। 2 लोगों की धुएं के कारण तबीयत बिगड़ी है। उन्हें भर्ती कराया गया है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। यहां रखा मॉल जलकर राख हो गया है। आग के कारण का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक अनुमान शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

Related posts

शहर में गंदगियों को देखकर प्राधिकरण के सीईओ नाराज, सीनियर मैनेजर का वेतन रोका, एक कंपनी ब्लैक लिस्ट, 4 लाख जुर्माना

Ajit Sinha

नोएडा में पैरामाउंट सोसायटी के युवक में नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आया

Ajit Sinha

अनोखे फैशन शो में मॉडल्स ने बिखेरी ग्रामीण विकास और वनवासी गहनों की चमक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x