Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भाजपा हरियाणा ने लाभार्थी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व जिला संयोजकों की घोषणा की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के लाभार्थी योजना के प्रदेश प्रमुख डा. अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के दिशा- निर्देशों पर पार्टी ने लाभार्थी प्रकोष्ठ हरियाणा के जिला संयोजकों, प्रदेश सह संयोजक और सदस्यों की संगठनात्मक नियुक्तियां की है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बाबत अधिकारिक चिट्ठी भी जारी की है। 
उन्होंने बताया कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक दल है, जिसमें परिवारवाद, वंशवाद जैसी राजनीतिक बीमारियों का कोई स्थान नहीं है। कार्य और कुशलता के आधार पर कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया जाता है।

डा. अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि नीरज बंसल को जिला सिरसा, डा. वैभव विदानी को हिसार, अनिल सिहाग को फतेहाबाद, मनवीर सिंह को चरखी दादरी, सुरिंदर सिंह को अंबाला, विनीत वर्मा को पलवल, योगेश अलमादी को सोनीपत जिला का लाभार्थी प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। इसी तरह से भारत भूषण टांक को जींद, नवीन कुमार डिप्टी मेयर को करनाल, किशोर गहलोत को पानीपत, बीरबल भारद्वाज को नूंह, एडवोकेट संदीप खटानाको गुरुग्राम, जीतेंद्र राणा को पंचकूला, जगन्नाथ मेहता को भिवानी, धीरेंद्र क्योडक को कैथल, सोहनलाल को कुरूक्षेत्र, रूचिका नागपाल को रेवाड़ी, रोचक गर्ग को यमुनानगर, संजय पुनियानी को रोहतक और मांडू राम सैनी को महेंद्रगढ़ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

डा. अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सह संयोजक का दायित्व संजय भारद्वाज को दिया गया है। उनकी टीम में अविनाश भारद्वाज, गिरीश गुलशन तलूजा, कमल निम्बल, जनक पोपली, श्रीमती सुमन शर्मा, गुलशन हंस, राजवीर रोहिल्ला, राजीव श्योराण, रमेश पाल, जंगशेर, संजय छपरिया, चांदवीर सिंह, जयवीर सिंह पुनिया, सुरेंद्र गहलोत, भूप सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह, भूषण चुघ, संदीप कुमार को सदस्य और गौरव भारद्वाज को सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है।

Related posts

जुलाना नगर पालिका भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई- सीएम

Ajit Sinha

गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण पर व्याख्यान

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एक थाने के एसएचओ को 50000 रुपए नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x