Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डी प्लान के तहत करवाए जा रहे विकास कार्य यथाशीघ्र पूरा करना करें सुनिश्चित : विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि डी प्लान स्कीम के तहत करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को विभागों के अधिकारी यथाशीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें। डीसी विक्रम सिंह आज सोमवार को अपने कार्यालय में एक-एक करके डी-प्लान स्कीम के विकास कार्यों की समीक्षा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे।डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि डी प्लान स्कीम के तहत जिस विभाग के अधिकारी को जो विकास कार्य करवाने का जिम्मेदारी मिली है।

उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। डीसी  विक्रम सिंह ने जनरल कंपोनेंट, एससीएसपी कंपोनेंट और दोनों कंपोनेंट के विकास कार्यों की एक-एक करके जिला विकास एवं पंचायत विभाग एचटीसी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से एक-एक करके विकास कार्यों की समीक्षा की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। आपको बता दें कि डी प्लान स्कीम के तहत जिला फरीदाबाद में 469 विकास कार्यों में से 356 विकास कार्य पूरे कर दिए गए हैं।वहीं 113 विकास कार्यों पर कार्यों को क्रियान्वित किया जा रहा है। डी प्लान स्कीम के विकास कार्यों के लिए 28 करोड़, 51 लाख, 80 हजार, 390 रुपये की धनराशि की मंजूरी सरकार द्वारा दी गई है।

जिसमें से 23 करोड़, 65 लाख, 84 हजार, 486 रुपये की धनराशि के विकास कार्य पूर्ण  करवाए जा चुके हैं। इस धनराशि के अनुसार 82 पॉइंट 96 प्रतिशत विकास कार्य पूरे करा दिए गए हैं। वहीं चार करोड़, 85 लाख, 95 हजार, 904 रुपये की धनराशि के विकास कार्य बकाया है।समीक्षा बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसईयूटी सोनू भट्ट व जिला विकास एवं पंचायत, एचटीसी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में अवैध निर्माणों व एक्स्ट्रा कवरेज वाली बिल्डिंगों और अवैध सर्विस स्टेशन पर होगी कार्रवाई-डीटीपी

Ajit Sinha

हरियाणा: वीआईपी की मूवमेंट पर मरीजों की अनदेखी ना हो और उनका पूरी तरह से उपचार एवं देखभाल की जाए- अनिल विज  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 3 दोस्तों ने दोस्ती मिसाल पेश करने के उद्देश्य से आगरा नहर में कूदे , एक लड़के को राहगीरों ने बचाया, दो लापता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x