Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: इंतकालो से संबंधित केसों में नहीं की जाएगी किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त : डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीसी विक्रम ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में इंतकाल से संबंधित केसों का निपटारा निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित  करें। जिस भी राजस्व विभाग के  अधिकारी या कर्मचारी को जो दायित्व मिला है। वह दायित्व सरकार द्वारा जारी हिदायतों अनुसार पूरा करना सुनिश्चित करें।डीसी विक्रम सिंह सोमवार को दोपहर बाद लघु सचिवालय की बैठक कक्ष में जिला फरीदाबाद की तहसील व उप तहसीलदार इन्तकालो से संबंधित केसों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने समीक्षा कर एक-एक करके सभी तहसील व उप तहसील की समीक्षा करके संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।उपायुक्त विक्रम सिंह ने बैठक में राजस्व से से संबंधित कोर्ट केस, जमाबंदी ऑनलाइन और इंतकाल दर्ज करने आदि मामलों को लेकर समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी कोर्ट केस के फैंसलों और कार्यवाही को भी ऑनलाइन अपलोड करना सुनिश्चित करें और साथ ही कोर्ट केसों के निपटान में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश अनुसार तय समय में ही केस पर अपना फैसला दें। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश हैं कि जमाबंदी का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

जमाबंदी कार्य के दौरान कोर्ट में चल रहे केस और दिए गए फैसलों को भी ध्यान में रखा जाए। उन्होंने कहा कि जमाबंदी और इंतकाल को जल्द से जल्द ऑनलाइन करवाएं, ताकि लोगों को परेशानी ना हो।समीक्षा बैठक में एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, डीआरओ बिजेन्द्र राणा, तहसीलदार नेहा सारण तहसीलदार भूमिका लांबा, व तिगांव  नायब तहसीलदार अजय कुमार सहित राजस्व विभाग के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार, कानूनगो व पटवारी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: 200 फर्जी बिलों के माध्यम से 90 लाख रुपए गढ़वाल सभा फरीदाबाद के खाते से गबन करने के मामले 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फैशन डिज़ाइनर के लिए मंहगे कॉलेज में नामांकन नहीं करवाया तो बेटी नाराज होकर घर से पहुँची पलवल, बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अनंगपुर चौपाल पर चल रहे धरने का समर्थन करने पहुंचे उत्तर -पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी,मोदी को चिटठी लिखेगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x