Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो ने चौकी प्रभारी व पटवारियों समेत 5.10 लाख रुपये की रिश्वत लेते 4 को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोरी की विभिन्न शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 5,10,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में तीन सरकारी कर्मचारियों और एक बिचैलिये को अरेस्ट किया है, जिसमें एक पुलिस चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर और दो पटवारी शामिल हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में एसीबी की टीम ने दो पटवारियों को शिकायतकर्ता की सरकार द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि के मुआवजे के क्लेम को जारी करने के एवज में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में अरेस्ट किया है।

वर्तमान में भूमि अधिग्रहण कार्यालय, अर्बन एस्टेट, हिसार में कार्यरत शिव कुमार, पटवारी को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। आरोपी इस कार्य के लिए 20 लाख रुपये की मांग कर रहा था। वहीं भूमि अधिग्रहण कार्यालय पंचकूला में तैनात अन्य आरोपी अशोक कुमार, पटवारी की मिलीभगत सामने आने के बाद उसे भी अरेस्ट किया गया है। एसीबी ने इस मामले में एचएसवीपी पंचकूला के अनुभाग अधिकारी बलराज के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

भ्रष्टाचार पर एक और कार्रवाई करते हुए एसीबी ने बलदेव नगर अम्बाला में पुलिस चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात सब इंस्पेक्टर समरपित और बिचैलिये अनित कुमार को पुलिस थाना बलदेव नगर, अंबाला में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में शिकायतकर्ता की अग्रिम जमानत में मदद करने के एवज में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में अरेस्ट किया है। आरोपी अनित कुमार को मौके पर ही 10 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया। वह आरोपी सब इंस्पेक्टर की ओर से पैसे ले रहा था। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

ठेका धमाका: डिप्टी सीएम दुष्यंत ने कहा कि केंटेनमेंट एरिया में शराब के ठेके  नहीं खुलेगें, सै.16,फरीदाबाद में कैसे खुल गया।    

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पार्टी के दौरान दोस्त की चाकू गोदकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के मद्देनज़र हरियाणा पुलिस ने जारी किए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x