Athrav – Online News Portal
दिल्ली

श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने श्रम एवं रोजगार विभाग के अधिकारियों के साथ एक जरूरी बैठक की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने दिल्ली सचिवालय में श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग आयोजित की। यह मीटिंग दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण श्रम कानूनों और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा पर केंद्रित थी।

श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा, ‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार मजदूरों की बेहतरी के लिए मिशन मोड में काम कर रही है.’इसके अलावा, श्रम मंत्री ने अधिकारियों को श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए श्रम कानूनों को कारगर बनाने के निर्देश दिए।श्रमिकों के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार करने के लिए, श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि, “आने वाले दिनों में, दिल्ली सरकार द्वारा मजदूरों के लिए शुरू की गई योजनाओं को व्यापक बनाने के लिए पूरी दिल्ली में ‘लेबर सभा’ का आयोजन किया जाएगा।”

Related posts

बच्चों को वापस स्कूल में देखकर हो रही है बहुत खुशी, भगवान ना करे अब दोबारा स्कूल बंद करने की जरूरत पड़े- सीएम

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने 14 अपराधियों को अरेस्ट कर, इनसे लूटी गई 125 मोटर साइकिलें बरामद किए हैं, इनमें 41 स्कूटी भी शामिल हैं।

Ajit Sinha

कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह के कुख्यात सदस्य व वांछित हरीश सैनी उर्फ़ हितेश उर्फ़ लकी चढ़ा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x