Athrav – Online News Portal
हरियाणा

उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के सभी बिजली संगठनों की हड़ताल के समर्थन में हरियाणा पॉवर इंजीनियर एसोसिएशन का प्रदर्शन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हरियाणा, हिसार : आज ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर फेडरेशन के आह्वान पर हरियाणा पॉवर इंजीनियर एसोसिएशन ने आज विद्युत नगर हिसार में गेट मीटिंग कर उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के सभी बिजली संगठनों की 72 घण्टे की हड़ताल का समर्थन किया ।  गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए हरियाणा पॉवर इंजीनियर एसोसिएशन के राज्य प्रधान विजेंद्र लांबा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बिजली अभियंता व कर्मियों द्वारा निजीकरण के विरोध में आंदोलन किया गया था व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 3 दिसंबर को लिखित में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया था की निजीकरण नहीं होगा व अन्य माँग पर भी सहमति बनी थी पर अब उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने ही लिखित समझौता ज्ञापन को मानने से मना कर दिया है जो कि  निंदनीय है जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश अभियंता 72 घंटे की हड़ताल करेंगे । 

हिसार जोन के अध्यक्ष आशीष मोदी ने बताया कि कर्नाटक सरकार ने अप्रैल 2022 से वहाँ के अभियंता व कर्मियों की वेतन वृद्धि रोकी हुई है जो कि  ग़लत है व जिस तरह से मुनाफे वाले बिजली क्षेत्रों को निजी घरानों को सौंपने की साजिश चल रही है उसके विरोध में यह निर्णायक संघर्ष का समय है। गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन हिसार के सचिव हितेंद्र बजाज ने बताया की हरियाणा पॉवर इंजीनियर एसोसिएशन बिजली निगमों के निजीकरण का पुरज़ोर विरोध करती हैI गेट मीटिंग में सैकड़ों पॉवर इंजीनियर उपस्थित थे जिसमें की सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर रोहतास , कार्यकारी अभियंता राजकुमार, राजेश , विनीत  , रवींद्र , अमनदीप व सहायक कार्यकारी अभियंता पंकज , सलाउदिन , दीपक , राकेश , आशीष , सुनील , विनोद , अमित , धीरज , हितेश, गौरव , प्राग, वीरेंद्र, बजरंग, दीपक, देशदीप, दीपेश व अन्य इंजीनियर साथी उपस्थित थे।

Related posts

लगभग सवा महीने में बिजली उपभोक्ताओं के शिकायतों के निवारण हेतु लगने वाले समय में उल्लेखनीय कमी आई है: बिजली मंत्री 

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नारी है शक्ति का प्रतीक : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

संसद में राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पूछा किसानों को एमएसपी गारंटी कब तक लागू करेगी सरकार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x