Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

पब्लिक हेल्थ का डिवीजनल अकाउंट ऑफिसर 20,000 रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, हरियाणा की टीम ने रोहतक जिले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक डिवीजनल अकाउंट ऑफिसर को ठेकेदार के बिल पास करने की एवज में 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपित डिवीजनल अकाउंट ऑफिसर विजय कुमार सिंह जिला बक्सर, बिहार का मूल निवासी है और वर्तमान में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में डिवीजन नंबर -2 रोहतक में कार्यरत था।
 
विशाल नगर, रोहतक निवासी सुन्दर सिंह ने एसीबी को दी गई शिकायत में बताया कि वह पब्लिक हेल्थ डिवीजन नंबर- 2 रोहतक में ठेकेदारी का काम करता है। उसने सांपला सब डिवीजन के वाटर सप्लाई के लीकेज और ट्यूबवेल लगवाने के कार्य किए थे, जिनके बिल पास होने के लिए आरोपित  डिवीजनल अकाउंट ऑफिसर विजय कुमार सिंह के पास लंबित थे। इन बिलों को पास करने के लिए आरोपित अधिकारी ने 22,000 रुपये मांगे। इसके लिए आरोपित  2000 रुपये पहले ही ले चुका था और अब 20,000 रुपये की डिमांड कर रहा है।
                    
शिकायत मिलने पर तथ्यों की जांच के बाद एसीबी की टीम ने छापेमारी कर आरोपित डिवीजनल अकाउंट ऑफिसर विजय कुमार सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस दौरान उससे रिश्वत में लिए गए 20,000 रुपए बरामद कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एसीबी थाना रोहतक में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

अरावली में ड्रोन से बीज बिखरने की अनूठी पहल,बीजारोपण की मुहिम को पूरे देश में लेकर जाएंगे : विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; केंद्रीय व कैबिनेट मंत्रियों के करीबी नेता अशोक गोयल व उसके परिजनों ने गर्ग ज्वेलर्स के मालिक मुकेश गर्ग की सरेआम की पिटाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बाल सेवा मंडल द्वारा आयोजित लंका दहन में रोहन गुलाटी भगवान गणेश के दृश्य में दिखाई दे रहे हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x