Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सोशल मीडिया पर गाडी की डिक्की खोल कर नोट उड़ाने वाले दो लड़के अरेस्ट, भारी मात्रा में नकली नोट बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर दो लड़के दिल्ली नम्बर की एक गाड़ी को लापरवाही व तेज गति से चला रहे हैं तथा डिग्गी खोल कर पैसे उड़ा रहे हैं। गुरूग्राम पुलिस द्वारा इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए घटना की जगह बारे पता किया तथा थाना सुशांतलोक गुरुग्राम में आज मुकदमा दर्ज किया गया।

वीडियो में दिख रही गाड़ी व आरोपियों बारे पता करने उपरांत उनका नाम *जोरावर सिंह कलसी व गुरप्रीत सिंह उर्फ लक्की* ज्ञात हुआ। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए इन दोनों युवकों को आज अरेस्ट किया गया। पूछताछ करने पर इन्होंने बताया कि आरोपित *जोरावर सिंह कलसी* ने अपने नाम से इंस्टाग्राम पर एक पेज बनाया हुआ है और फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए यह शॉर्ट वीडियो पोस्ट करते रहते हैं ताकि ब्रांड्स के विज्ञापन के जरिए पैसे कमा सकें।

इसी उद्देश्य से घटना के दिन भी ये लोग वीडियो बना रहे थे जिसमें जोरावर सिंह तेज गति से गाड़ी चला रहा था और सीन के अनुसार गुरप्रीत सिंह नकली नोट (मनोरंजन बैंक के नोट) गाड़ी की डिग्गी से फेंक रहा था। इन्होंने यह भी बताया है कि दो अन्य व्यक्ति *कबीर और हार्दिक* मोटरसाइकिल पर वीडियो शूट कर रहे थे। वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ी का गत 6 मार्च को एक्सीडेंट हो गया था जो कि वर्कशॉप में खड़ी हुई है। मनोरंजन बैंक के कुछ नोट भी पुलिस ने इनके कब्जे से बरामद किए हैं। आरोपित जोरावर और गुरप्रीत सिंह को नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया है। अन्य आरोपितों को भी शीघ्र अरेस्ट कर लिया जाएगा। मुकदमा की अनुसंधान जारी है।

Related posts

एडीसी वत्सल वशिष्ट की अध्यक्षता में बैंकर्स की जिला स्तरीय समीक्षा कमेटी एवं जिला परामर्शदात्री कमेटी की बैठक संपन्न

Ajit Sinha

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके के एक जिम पर बाइक सवार दो बदमाशों ने की कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग।

Ajit Sinha

अपने ही पिता की पत्थर मारकर हत्या करने वाले आरोपित बेटे को उसके साथी पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x