Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

एसएचओ के हरामखोर ड्राइवर ने अर्थमूवर मशीन (जेसीबी) छोड़ने के मांगे 1 लाख,10,500 रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा के यमुनानगर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छछरौली थाना प्रभारी के ड्राइवर स्पेशल पुलिस ऑफिसर संजीव कुमार को 10,500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया है। संजीव कुमार ने गत 8 मार्च को पकड़ी गई अर्थमूवर मशीन को छोड़ने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।

एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि गांव नगला निवासी लकुमान भाटिया ने एसीबी में शिकायत देते हुए बताया कि 8 मार्च की रात करीब 12 बजे कि छछरौली थाना प्रभारी का ड्राइवर संजीव थाना प्रभारी की गाड़ी में प्लांट में आया था। प्लांट से पकड़ी गई अर्थमूवर (जेसीबी) को छोडने की एवज में संजीव ने 1 लाख रुपये रिश्वत की डिमांड की। बाद में अर्थमूवर मशीन |(जेसीबी) छोडने के लिए 30000 में सौदा तय हुआ और मौके पर ही 19500 रुपये संजीव को दे दिए । लेकिन बाद में भी आरोपी फोन काॅल कर शेष 10 हजार 500 रुपए की मांग करता रहा।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने उक्त मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। तथ्यों की जांच के बाद ब्यूरो की टीम ने छापेमारी कर आरोपी एसपीओ संजीव को अजय कुमार (निजी व्यक्ति) के माध्यम से 10500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एसीबी थाना पंचकुला में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

फरीदाबाद: दूल्हे राजा की बरात के साथ लाइटें लेकर चल रहे पांच लोगों में से दो लोगों की करंट लगने से दर्दनाक मौत, 3 बेहोश।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: साल के अंतिम दिन जेल सुपरिटेंडेंट शमशेर दहिया हुआ सस्पेंड,चार्जशीट करने के आदेश।

Ajit Sinha

कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x