Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने किया प्रशासनिक कार्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिसकर्मचारियों को सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रशासनिक कार्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 10 महिला पुलिस कर्मचारियों को सेक्टर- 21 सी  स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस- 2022 से 2023 के अवसर पर प्रशासनिक कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली उप- निरीक्षक बबीता, स.उप.निरक्षक प्रियंकी,मोनिका, सुमन, मुख्य सिपाही कविता,एवं महिला सिपाही पिंकी ,निर्मला,आसमा,बबली और हेमलता के साथ 10 महिला पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया।

पुलिस कमिश्नर अरोड़ा ने अपने कार्यालय में दोषियों के ठिकाने का पता लगाने व दोषियों को अरेस्ट करने वाली 10 महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डीसीपी मुख्यालय नीतीश कुमार अग्रवाल, डीसीपी सेन्ट्रल मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी बल्लबगढ़ कुशल पाल, एसीपी महिला सुरक्षा, तीनो जॉन के महिला थाना के प्रबंधक व अन्य महिला पुलिसकर्मी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 10 महिला पुलिस अधिकारियों को उनके असाधारण काम के लिए सम्मानित किया, एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा महिला अधिकारियों को एक प्रशस्ति पत्र और नगद रुपए का इनाम देकर सम्मानित किया गया।  

पुलिस कमिश्नर ने खुशी व्यक्त की और सभी उपलब्धि हासिल करने वालों की सराहना की और प्रत्येक पुलिस अधिकारी को अपने अनुभव साझा करने का मौका दिया। इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों से उनको ड्यूटी करते उनके सामने आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उप- निरीक्षक बबीता, स.उप.निरक्षक प्रियंकी,मोनिका,सुमन, मुख्य सिपाही कविता ने कई दुष्कर्म, छेडछाड, वीडियो व फोटो के जरिए ब्लैकमेल करने के कई मामले सुलझाते हुए महिला को न्याय दिलवाने का कार्य किया है। अनुसंधान अधिकारियो के साथ सहयोग व थाना के रिकॉर्ड को ठीक रखने में महिला सिपाही पिंकी,निर्मला,आसमा, हेमलता व बबली का नाम शामिल है।  

Related posts

पुलिस मुठभेड़ के दौरान राइफल चोर के पैर में लगी गोली, उसका साथी कांबिंग के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विपक्ष के झूठे प्रोपेगेंडा में न फंसकर अपने बच्चों के हित के लिए करें मतदान : विपुल गोयल

Ajit Sinha

फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स पर शिकंजा-125 संदिग्ध ऐप्स चिन्हित, 88 हटे, 37 समीक्षा में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x