Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार अब चार तारीखों के आधार पर होगा नए वोट का रजिस्ट्रेशन : विक्रम सिंह



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार  जिला मे 18 वर्ष या इस से अधिक आयु के युवाओं को अब मतदाता के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए साल में चार तिथियों के आधार पर मौके मिलेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर को आधार तिथि मानकर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

आपको बता दे पहले वर्ष में केवल एक (1 जनवरी) ही आधार तिथि थी। ऐसे में पात्र व्यक्ति को पूर्ण वर्ष इंतजार करना पड़ता था।उपायुक्त ने बताया कि कोई भी पात्र व्यक्ति ऑनलाइन NVSP.in/Voter helpline App/Voter portal पोर्टल पर अप्लाई कर सकता है | 
इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत रूप से भी अपने बी.एल.ओ के पास सभी दस्तावेजों की प्रति लेकर आवेदन कर सकता है। बी.एल.ओ की जानकारी “Know Your BLO” आयोग की वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि जो भी पात्र व्यक्ति जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वह मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाएं व आने वाले चुनाव में वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत करते हुए स्वयं को गौरवान्वित करें।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,ऊँचा गांव ,बल्लभगढ़ ने कातिलाना हमले के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं,बदमाशों को जेल भेजा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निर्माणाधीन बिल्डिंगों और घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश -7 पकड़े गए।

Ajit Sinha

मुंह  और दांतों से संबंधित रोगों के प्रति जागरूक करने हेतु निकाली गई ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंपियन के तहत कार रैली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x