Athrav – Online News Portal
नोएडा

तीन साल के बच्चे की मौत के बाद चाइल्ड पीजीआई में परिजनों का हंगामा।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में देर रात को तीन साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चे के परिजनों ने बच्चे की मौत के लिए डॉक्टर और स्टाफ लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। परिजनों की मांग थी कि डॉक्टर और स्टाफ पर कार्रवाई की जाए। हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली सेक्टर -20 पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझा मामले को शांत कराया। चाइल्ड पीजीआई में अपने तीन साल के बच्चे दक्ष की मौत के बाद रो रही सोनू कुमार पत्नी अजय सिंह बघेल दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रहने वाली है।   

सोनू कुमार ने बताया कि गत 23 फरवरी को उनके बेटे दक्ष को दौरा पड़ा था। बेटे को तेज बुखार भी था। तब वह अपने देवर दीप सिंह बघेल के साथ इलाज के लिए सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई लेकर आए थे। डॉक्टर लगातार ग्लूकोज चढ़ा रहे थे। बच्चे के इलाज में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था। लेकिन बच्चे की कंडीशन ठीक थी. दूध भी पीया बिस्कुट और खिचड़ी भी खाई, बुखार भी चेक किया वह भी नार्मल था. सोनू कुमार बताया कि शाम पांच बजे बच्चा उसकी गोदी में खेल रहा था। तभी नर्स ने उसे इंजेक्शन दिया और कुछ समय बाद बच्चे का शरीर अकड़ गया। रात करीब नौ बजे स्टाफ ने बच्चे की मृत्यु की सूचना दी।
बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने बच्चे की मौत के लिए डॉक्टर और स्टाफ लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करना शुरू कर दिया। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि  हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली सेक्टर- 20 पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझा कर मामले को शांत कराया. और आवश्यक कार्रवाई  की जा रही है। चाइल्ड पीजीआई अस्पताल प्रशासन के अनुसार निमोनिया पीड़ित बच्चे को सांस लेने में तकलीफ थी। उसके दिमाग में बुखार चढ़ गया था। बच्चे को वेंटिलेटर पर रखकर बचाने की पूरी कोशिश की। परिजनों ने डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related posts

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर हुए एक भीषण हादसे में ट्रक में फंसे ड्राइवर को पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद निकाला।

Ajit Sinha

डीएनडी धूं-धूं कर जलती बीएमडब्लू कार का मंजर देख सहम गए लोग

Ajit Sinha

बाइक सवार बदमाशों ने हथियारो के बल ज्वैलर्स को लूटा, पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x