Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

फरीदाबाद: हरियाणा में भी नगर निगम, लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में खिलेगा कमल : संदीप जोशी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप जोशी ने कहा है कि त्रिपुरा, नागालैंड व मेघालय में भाजपा समर्थित सरकार बनने से एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, त्रिपुरा, नागालैंड व मेघालय में स्थानीय नेतृत्व के विकास की जीत हुई है, यहां की जनता ने एक बार फिर डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है। यहां जारी प्रेस बयान में संदीप जोशी ने कहा कि त्रिपुरा व नागालैंड की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर डबल इंजन सरकार को चुना है इसलिए त्रिपुरा और नागालैंड की जनता बधाई की पात्र है जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रणाली के माध्यम से देश के साथ विकास और प्रगति का मार्ग चुना है।

जोशी ने कहा कि आजादी के बाद आई सरकारों ने पूर्वोत्तर की तरफ ध्यान नहीं दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर को देश की प्रगति की मुख्यधारा में शामिल किया । मोदी ने बार-बार पूर्वोत्तर की विजिट करते हुए स्वयं वहां के विकास की मॉनिटरिंग की। इसी का परिणाम है कि त्रिपुरा में दोबारा से कमल खिला है। त्रिपुरा के लोगों ने भाजपा की  रीति-नीति को अपनाया है। संदीप जोशी ने कहा कि मोदी जी के सशक्त नेतृत्व, जे पी नड्डा जी की कुशल संगठनात्मक नीति और देश के गृह मंत्री अमित शाह के निरंतर प्रयासों से पूर्वोत्तर के राज्यों में अमन-चैन स्थापित हुआ है।

भाजपा के स्थानीय नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व की रीति-नीति के साथ धरातल पर आमजन के साथ सीधा जुड़ाव किया। इसलिए अब  इन राज्यों में अलगाव की नहीं, विकास और प्रगति का बात कही और सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के प्रयासों से स्मार्ट सिटी फरीदाबाद विकास की नई बुलंदियों को छू रही है और यह जिला एक बार फिर विकास के मामले में देश के मानचित्र पर अंकित होने लगा है।  

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में आए चुनावी परिणामों से एक बार फिर यह साबित होता है कि भाजपा जो कहती है वह करती है। आगामी लोकसभा और  विधानसभा चुनावों मेंं हरियाणा में भी कमल खिलेगा। 

Related posts

हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव विष्णु भगवान की कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया, सीएम ने दुःख व्यक्त किया।

Ajit Sinha

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने छात्रावास में बच्चों के साथ खाना खा कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरजीत 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x