Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीजेएम सुकीर्ति गोयल ने आज किया बाल सुधार गृह का निरीक्षण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यशवीर सिंह राठौर के दिशा निर्देश पर आज मंगलवार को  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकीर्ति गोयल ने बाल सुधार गृह व प्लेस ऑफ सेफ्टी एनआईटी फरीदाबाद का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बाल सुधार गृह के किचन का भी निरीक्षण किया। जो ठीक पाया गया।इसके साथ साथ उन्होंने  शिकायत बक्से को भी खोला गया। जिसमें कोई शिकायत पत्र नहीं  पाया।

सीजेएम सुकीर्ति गोयल बाल सुधार गृह में रह रहे 81 किशोरों और प्लेस ऑफ सेफ्टी में रह रहे 136 किशोरों से रूबरू हुई। वहीं उन्होंने उनकी समस्याओं को जाना और उनका समाधान करने बारे अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।सीजेएम ने साथ ही साथ किशोरों से कहा कि यदि उन्हें अलग में कोई अपनी समस्या बतानी है, तो वे भी बता सकता है। लेकिन किसी किशोर ने कोई समस्या नहीं बताई।इस अवसर पर सुकीर्ति गोयल ने कहा कि जाने अनजाने में जो किशोर यहां आ गया है। वह अपने को सुधार कर समाज में जाकर मुख्यधारा से जुड़े। इस अवसर पर सुपरिटेंडेंट चंद्रपाल, ऑफिस इंचार्ज प्रमोद शर्मा, इंचार्ज अनूप सिंह व पैनल अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता व राजेंद्र गौतम भी मौजूद रहे।

Related posts

क्राइम ब्रांच, साइबर सेल ने एक इजीनियर को किया गिरफ्तार, डेबिट कार्ड और मोबाइल चोरी करने जुर्म में।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय को मिला ‘नेशनल इमेजिंग यूनिवर्सिटी अवार्ड

Ajit Sinha

रिट्ज व ए स्टार कारों के बीच एक नील गाय को बचाने के चक्कर में जबरदस्त टक्कर, इस हादसे में दो की मौत, एक गंभीर।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x