Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: छठी क्लास की छात्रा के साथ जबरन बलात्कार करने के आरोपित को महिला थाना सेंट्रल की पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: छठी क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ उसके पडोसी लड़कों के द्वारा जबरन बलात्कार करने का मामला सामने आया हैं। इसमें एक आरोपित नाबालिग हैं। इस संबंध में एक मुकदमा महिला थाना सेंट्रल में दर्ज किया गया था। आज पुलिस की टीम ने इस मुकदमा के मुख्य आरोपित को अरेस्ट कर लिया हैं। ये आरोपित ढोल बजाने का कार्य करता था। और पीड़िता का पडोसी हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम सुमित है जो फरीदाबाद का रहने वाला है। इस मामले में एक दूसरा आरोपित भी शामिल है जो नाबालिग है। गत 19 फरवरी को महिला थाना सेंट्रल में पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपित में अपने पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को लड़की ने बताया कि वह छठी कक्षा में पढ़ती है। गत 18 फरवरी शाम करीब 8 बजे वह अपनी मौसी के घर जा रही थी तो रास्ते में सुमित और एक दूसरे लड़के ने उसका रास्ता रोका और सुमित ने इसके पश्चात लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया तथा नाबालिक लड़का बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था।

दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपित ने लड़की को धमकी दी कि यदि उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। इसके पश्चात आरोपित मौके से फरार हो गए। लड़की ने यह बात जाकर अपनी माता को बताई जिसके पश्चात उन्होंने थाने आकर आरोपितों के खिलाफ शिकायत दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू की गई। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित सुमित को अरेस्ट कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित आपस में दोस्त हैं और आरोपित सुमित की उम्र 18 वर्ष है और वह ढोल बजाने का काम करता है। आरोपित ने उस दिन मौके का फायदा उठाकर लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद व ड्रग कंट्रोल अधिकारी की संयुक्त टीम ने फूड सप्लीमेंट स्टोर में की छापेमारी की कार्रवाई की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के 8 लाख लोग लेंगे मतदाता शपथ : विक्रम सिंह

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आगामी नगर निगम चुनाव और स्थानीय निकाय 2025 के लिए हरियाना प्रदेश कांग्रेस समिति की अतिरिक्त सूची जारी की है -पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x