Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

सौतेली मां ने बुखार से ग्रस्त 4 वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर इसलिए हत्या कर दी, इसके रहते वह कभी मां नहीं बन सकती थी -अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बुखार से ग्रस्त एक चार वर्षीय मासूम बच्चे की चुन्नी से गला घोंट कर इस लिए हत्या कर दी, क्यूंकि उसके रहते हुए वह कभी मां नहीं बन सकती हैं। मृतक बच्चे के पिता की दूसरी पत्नी हैं आरोपित महिला, और उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। आरोपित महिला मृत बच्चे की सौतेली मां हैं, और ये सनसनीखेज खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ हैं। अब बीपीटीपी थाना पुलिस आरोपित महिला को अरेस्ट कर लिया हैं। अरेस्ट आरोपित महिला नाम खुशबु हैं, और उसकी उम्र मात्र 25 साल हैं।     

पुलिस प्रवक्ता  ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट की गई आरोपित महिला का नाम खुशबू ( उम्र 25 वर्ष ) है जो फरीदाबाद के बरौली गांव में अपने पति देवीदीन के साथ रह रही थी। गत 21-22 फरवरी की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक 4 वर्षीय बच्चे को सर्वोदय अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की। पुलिस कार्रवाई के दौरान शव का पोस्टमार्टम करवाया गया जिसमें पता चला कि बच्चे की हत्या गला दबाने से हुई है। गत 24 फरवरी को बीपीटीपी थाने में हत्या की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला को गिरफ्तार अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि 3 वर्ष पहले महिला की शादी देवीदीन से हुई थी।  

देवीदीन की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी जिससे उसके 9 और 4 साल के दो बेटे थे। खुशबू देवीदीन की दूसरी पत्नी  है। देवीदीन अब और बच्चे नहीं चाहता था परंतु खुशबू को अपने बच्चे चाहिए थे। देवीदीन ने कई बाहर खुशबू को समझाया परंतु वह नहीं मानी इसलिए उनके बीच कई बार मनमुटाव हो चुका था। देवीदीन के दोनों बच्चे देवीदीन की बहन के पास रहते थे जो बरौली में ही रहती है। गत 21 फरवरी की रात देवीदीन के छोटे बेटे को बुखार हुआ तो वह उसे दवा दिलाकर अपने पास अपने घर ले आया। रात को देवीदीन किसी काम से घर से बाहर चला गया। आरोपित महिला के मन में ख्याल आया कि जब तक इसके बेटे जिंदा है तब तक वह मां नहीं बन सकती इसलिए उसने मौका देखकर चुन्नी से गला घोटकर बच्चे की हत्या कर दी। खुशबू को लगा कि बच्चे को बुखार है इसलिए सब यही सोचेंगे कि बुखार की वजह से उसकी मृत्यु हुई है और उस पर किसी को शक नहीं होगा और ऐसा ही हुआ। देवीदीन जब वापस आया तो उसे लगा कि उसके बेटे को बुखार थी इसकी वजह से उसकी मृत्यु हुई है परंतु जब पोस्टमार्टम किया गया तो सामने आया कि बच्चे की मृत्यु गला दबाने की वजह से हुई है। क्राइम ब्रांच तथा थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला को अरेस्ट  करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जिसमें वारदात में उपयोग चुन्नी बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित महिला को कल अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेजा जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: एक आभूषण की दुकान से लाखों रूपए कीमत के 350 ग्राम सोना लूट मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: सीएम मनोहर लाल ने आज एम्स के लिए 200 एकड़ जमीन खरीदने की मंजूरी दे दी है।

Ajit Sinha

नाबालिग लड़की को यह कहकर घर से अपने साथ ले गया की मम्मी बुला रही है,और बलात्कार की वारदात को दिया अंजाम -पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x