Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: सुमित गौड़ बने डेलीगेट, कांग्रेसियों ने जताई खुशी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने डेलीगेट बनने पर कहा कि यह बड़ी जिम्मेदारी पार्टी के प्रति उनकी समर्पण भावना एवं कर्तव्यनिष्ठा के तहत दी गई है। अपनी नियुक्ति पर सुमित गौड़ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व सहित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा,

पलवल के पूर्व मंत्री व विधायक करण सिंह दलाल, विधायक नीरज शर्मा, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप, पूर्व स्पीकर एवं विधायक पंडित कुलदीप शर्मा, वर्किंग प्रेसीडेंट जितेंद्र भारद्वाज, पीआरओ सेठी तथा हरपाल ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस जन का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। गौरतलब है कि सुमित गौड़ के डेलीगेट बनने के उपरांत उन्हें रायपुर, छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने का भी आमंत्रण मिला है।

Related posts

कोलकाता में ममता सरकार पर बरसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कहा- बंगाल और धारा 370 का है चोली-दामन का साथ

Ajit Sinha

भूपेंद्र हुड्डा ने एचपीएससी की भर्तियों पर उठाए गंभीर सवाल,पूछा- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में पेपर लीक की जांच से क्यों भाग रही सरकार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पूरी तत्परता से जुट जाए कांग्रेस कार्यकर्ता : भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x