Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

खून के बदले खून: पिता के हत्या का बदला, 10 वर्ष बाद दोस्तों के साथ मिलकर राहुल सोलंकी की हत्या करके लिया -अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: टैक्सी चालक राहुल सोलंकी ने मेरे दोस्त के पिता के हत्या के मामले में शामिल था। इस लिए उसने अपने साथियों के संग मिलकर योजनाबद्ध तरीके से गोलियों से  भूनकर उसकी हत्या कर दी। थाना सेक्टर -10 की टीम ने एक आरोपित को अरेस्ट किया हैं ,का नाम दीपक राघव , उम्र 20 साल हैं। इसे सूरत नगर , गुरुग्राम से वारदात के कुछ घंटों के बाद ही अरेस्ट कर लिया। ये सनसनीखेज खुलासा आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान अपने कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं।  

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की रात 10 बजे सरस्वती एनक्लेव, गुरुग्राम में राहुल नामक शख्स  की मोटर साइकिल पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम में भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 506, 34 आईपीसी  व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उनका कहना हैं कि इस मुकदमा में पुलिस थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने एक आरोपित को आज सूरत नगर, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। अरेस्ट आरोपित का नाम * दीपक राघव (उम्र 20 वर्ष) हैं। आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक उसके साथी के पिता की हत्या करने में संलिप्त था, जिसकी रंजिश रखते हुए उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई और फिर योजनानुसार वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपित को  अदालत के सम्मुख पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

पुलिस या अन्य सरकारी विभाग के किसी भी कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाने हेतु आमजन सीपी से मिल सकते हैं। 

Ajit Sinha

केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ लम्बी बैठक की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुजेसर थाना व दुर्गा शक्ति की संयुक्त टीम का ओयो होटल में छापा, 7 लड़कियां और 5 लड़के पकड़े गए , केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x