Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

नकाबपोश तीन बदमाशों ने टैक्सी चालक पर ताबड़तोड़ गोली चला कर मौत के घाट उतार दिया,13 गोलियां लगने की खबर हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: बीती रात सरस्वती एनक्लेव में तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक टैक्सी चालक पर उस समय ताबड़तोड़ तोड़ फायरिंग कर दी , जब वह अपने घर की तरफ जा रहा था। टैक्सी चालक को कुल 13 गोलियां लगी हैं, और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीनों नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार थे। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की कार्रवाई के बाद टैक्सी चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया हैं। जहां पर उसके शव की पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही हैं।

खबर के मुताबिक 35 वर्षीय राहुल सोलंकी जो कि टैक्सी चलाने का कार्य करता था , वह मंगलवार की रात लगभग 10 बजे सरस्वती एनक्लेव के रास्ते अपने घर की तरफ जा रहा हैं ,इस तीन नकाब पॉश बदमाशों ने उस पर ताबड़ तोड़ गोलियां चला दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई, इस वारदात की खबर मिलते ही इलाके की पुलिस और क्राइम की टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी,

और मृतक राहुल सोलंकी के शव को अपने कब्जे में लेकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं जहां इस वक़्त पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही हैं। ये भी पता चला हैं कि वर्ष -2012 में मृतक राहुल सोलंकी ने एक शख्स की हत्या कर दी थी। उसके बाद से वह टैक्सी चलाने का काम करता था। पुलिस अभी आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

Related posts

फ्लैट में सुपरवाइजर के सनसनीखेज मर्डर का खुलासा, अवैध संबंधों के कारण की गई थी,महिला समेत तीन गिरफ्तार

Ajit Sinha

भारतीय मजदूर संघ की बैठक हरियाणा ऑटो चालक संगठन के कार्यालय में हुआ संपन्न

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: वज़ीराबाद गाँव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया,75 मरीज देखे – डॉ सारिका वर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x