Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पन्हैडा गाँव में एक नकाबपोश युवक ने पट्रोल पंप को आग के हवाले कर दिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :  पन्हैडा गाँव में एक नकाबपोश युवक ने पट्रोल पंप को आग के हवाले कर दिया। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। पट्रोल पंप मालिक ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हांलाकि पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। अभी तक आरोपी का कोई पता नहीं चल पाया है।
दिखाई दे रहा यह नजारा है फरीदाबाद के पन्हैडा गाँव स्थित पेट्रोल पम्प का जहां पर पहले दो युवक रात के करीब 12 बजे अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने आए और उसके कुछ देर बाद एक युवक अपने मुंह पर कपडा ढक कर पैट्रोल डालने वाली मशीन के पास आया और पहले उस पर तेल छिडकता दिखाई दिया उसके बाद मशीन को आग हवाले कर दिया जैसे ही आग लगाई तो आग लगाने वाला युवक भी आग चपेट में आया लेकिन मौके से फरार हो गया। पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मियों की मानें तो दो युवक रात को पेट्रोल लेने के लिए आए और
उनको पट्रोल दे दिया लेकिन कुछ देर बाद ही एक युवक ने मशीन को आग के हवाले कर दिया। पेट्रोल पंप मालिक की मानें तो उनके पट्रोल पंप पर किसी गांव के ही व्यक्ति ने आग लगाई है और गनीमत रही कि कर्मचारी जगे हुए थे और बडा हादसा होने से टल गया।  वहीं जब इस बारे में थाना छांयसा पुलिस से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्होंने शिकयत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: अवकाश के दिन स्कूल खुले तो अभिभावक करें शिकायत : उपायुक्त विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:10वीं के छात्र आरवी खुदकुशी के मामले में डीपीएस स्कूल की एकेडमिक हेड आरोपित ममता अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तय कार्यों को जल्द पूरा करने में जुटेगी टीम-ॐ प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x