Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में किया 19 परिवादो का निपटारा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल, गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक के एजेंडे में शामिल 25 परिवादों की सुनवाई करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने 19 मामलों का निपटारा किया जबकि 6 मामलों में अगली बैठक तक अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बैठक में पहुंचे अन्य लोगों  की भी सुनवाई करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने पालम विहार में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की भूमि पर नगर निगम गुरुग्राम द्वारा बैडमिंटन कोर्ट विकसित किए जाने को लेकर निर्देश दिए कि इस विषय में जिस भी अधिकारी की लापरवाही मिले उसे चार्जशीट किया जाए। इसी मामले में हरे पेड़ों की कटाई को लेकर भी उन्होंने डीसी गुरूग्राम को मामले की उचित जांच करवाने के निर्देश दिए। वहीं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर्स में अवैध रूप से संचालित पीजी को लेकर पिछली बैठक में आए मामले को लेकर भी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने अधिकारियों से जवाब तलबी की। इस विषय में सेक्टर-38, सेक्टर 45-46, सेक्टर-57 अनेक प्लाट धारको को नोटिस दिए गए हैं।
     
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने फरूखनगर की अमाया ग्रीन सोसायटी को कम्पलिशन सर्टिफिकेट जारी करने वाले की वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर-46 में मानव रचना स्कूल से यातायात अव्यवस्था से जुड़ी शिकायत की सुनवाई करते हुए पुलिस विभाग,नगर निगम व जीएमडीए के अधिकारियों को संयुक्त रूप से एरिया का निरीक्षण करने तथा यातायात की समस्या के समाधान कराने के निर्देश दिए।इस बैठक में गुरूग्राम की सीपी कला रामचंद्रन, डीसी निशांत कुमार यादव,नगर निगम मानेसर के आयुक्त मोहम्मद इमरान रजा, एडीसी विश्राम कुमार मीणा, सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह, डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन, एसडीएम रविंद्र यादव, सीटीएम दर्शन यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

फैमिली आईडी में आय के लिए स्वप्रमाणित पत्र दे सकते हैं नागरिक – डीसी

Ajit Sinha

हथियार के बल पर ज्वेलर्स की दुकान से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रेलवे ओवरब्रिज और सामान्य चौपाल का किया उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x