Athrav – Online News Portal
हरियाणा

इस शनिवार नहीं लगेगा हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार, दिनांक 11 फरवरी को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की वजह से नहीं लगेगा। वहीं, अब गृह मंत्री अनिल विज हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को प्रदेश की जनता की समस्याओं को सुनेंगे। इसी तरह, अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को अब बुधवार अम्बाला छावनी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुना जाएगा।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेश में काफी प्रचलित है जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचते थे। मगर, इस शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के कारण जनता दरबार नहीं लगाया जाएगा। भविष्य में गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को ही अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित होगा। प्रदेश की जनता दूसरे और चौथे शनिवार जनता दरबार में अपनी समस्याएं लेकर आ सकती है।वहीं, अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गृह मंत्री अनिल विज अब हर बुधवार को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुनेंगे।

Related posts

हे भगवान ये कैसा दर्द: फरीदाबाद के मानसिक व शारीरिक रूप से दिव्यांग विशाल को हरियाणा सरकार ने लिया गोद -इसे पढ़ें

Ajit Sinha

हरियाणा के सरकारी कालेजों में पढ़ाने वाले प्रोफेसर अब किसी भी प्रकार के अवकाश के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन करेंगे।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री ने कालकावासियों को दी सौगात, लगभग 25 करोड़ रुपये लागत की 3 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x