Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

अदालत में एक शख्स ने लिखा हुआ पत्र रीडर को सौप, और बाहर आकर जहरीला पदार्थ खा लिया -अस्पताल में भर्ती


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: अदालत के प्रांगण में आज उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक शख्स ने पत्र लिख कर कोर्ट में रीडर को दे दिया , और बाहर आकर जहरीला पदार्थ आत्महत्या करने के नियत से खा लिया। उसे गंभीर अवस्था में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। अभी इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं, अभी कारण का पता नहीं चल सका हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आज जेएमआईसी प्रदीप कुमार की अदालत में धारा 138 एनआई एक्ट की कार्रवाई चल रही थी। उसी दौरान बिजेंद्र सोनी नामक एक शख्स आया और अपने हाथ से लिखा हुआ एक पत्र रीडर को दिया और वह अदालत से बाहर जाकर कोई नशीला पदार्थ खा लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पुलिस पहुंच गई , और उसे ले जाकर मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया जहां पर इस वक़्त उसका इलाज चल रहा हैं। अब ये शख्स खतरे से बाहर हैं। अब नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही हैं।

Related posts

सीपी ओ.पी सिंह की दावे की खुली पोल, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुजर के करीबी आकाश गुप्ता की फ़ॉर्चूनर गाडी हुई चोरी।

Ajit Sinha

तीन मजदूरों की जलने से मौत पर डीएम ने की टीम गठित, बिना एनओसी के चल रहे संस्थान और इंडस्ट्रीज खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई।

Ajit Sinha

चेकिंग के दौरान गाड़ी से 11 लाख 58 हजार 400 रूपये कैश पकडा.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x