Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

अपराध शाखा कई के टीमों ने एक क्लब में छापेमारी कार्रवाई करते हुए 288 लोगों को नशीला पदार्थों सेवन करते पकडे,6 अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: अपराध शाखा व थाना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बीती रात एक क्लब में छापेमारी करके नशीला पदार्थों का सेवन करने वाले 288 को पकड़ कर उनके ब्लड के सैंपल के नमूने लिए गए और क्लब के मैनेजर व संचालक सहित 6 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 22, 25, 27 व 29 के तहत थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया, अभी इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई जारी हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक बीती रात पुलिस थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम की टीम को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना कासा डांजा क्लब उद्योग विहार फेस-3, गुरुग्राम में भारी संख्या में लड़के व लड़कियां द्वारा पार्टी करने व क्लब प्रबन्धकों द्वारा उनसे रुपए लेकर मादक पदार्थ/नशीले पदार्थ उपलब्ध करवाकर नशा कराने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। उनका कहना हैं कि प्राप्त सूचना पर उद्योग विहार एसीपी मनोज कुमार,एसीपी क्राइम  प्रीतपाल, पूर्व एसीपी व डॉक्टर कविता, सीआईए-17, सीआईए -31, सीआईए-39,सीआईए -40, सीआईए सिकन्दरपुर, सीन ऑफ क्राइम व पुलिस थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम और सीएमओ गुरुग्राम की टीमों द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए उपरोक्त सूचना में बताए गए क्लब (कासा डांजा क्लब) में रेड़ की गई।

उनका कहना हैं कि इस रेड़ के दौरान उपरोक्त रेडिंग टीमों द्वारा क्लब में पार्टी करने वाले 288 लड़के/लड़कियों को काबू करके ब्लड सैम्पल लिए गए तथा *क्लब की छानबीन/चैकिंग करने पर क्लब से अलग-अलग प्रकार के मादक पदार्थ व प्रतिबंधित नशीली दवाएं जिनमें 10.67 ग्राम चरस, 6.30 ग्राम हेरोईन, 6.30 ग्राम कोकीन, 3.67 ग्राम MDMA, 2.20 ग्राम गाँजा, 3 टबलेट (ऑरेंज),3 टबलेट (पिंक) व 3 टबलेट (ग्रीन) बरामद* की गई। 
उनका कहना हैं कि क्लब से उपरोक्त मादक पदार्थ बरामद होने पर क्लब के  संचालन व मैनेजर सहित कुल 6 लोगों के विरूद्ध NDPS अधिनियम की धारा 21, 22, 25, 27 व 29 के तहत थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया। उपरोक्त रेडिंग टीमों द्वारा 288 लोगों (लड़के/लड़कियां) के लिए गए ब्लड सैम्पल नमूना को आगामी कार्रवाई हेतु जांच के लिए भेजा जाएगा, जिनकी जांच रिपोर्ट उपरान्त जो भी तथ्य सामने आएंगे आगामी कार्रवाई  की जाएगी। मुकदमा अनुसन्धानाधीन है।

Related posts

दो साल के मासूम की जमीन पर पटक कर और करंट लगा कर हत्या करने के बाद 16 साल से फरार ढाई हजार के इनामी आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

लोन दिलाने के नाम पर आमजनों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 15 लड़कियां सहित 17 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

गुरुग्राम :पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर गुरुग्राम के लोगों में काफी उत्साह हैं, 100 बसें व 500 निजी वाहनों की ब्यवस्था की गई हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x