Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने सरकारी राशन डिपो में किया भौतिक निरिक्षण-केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता , फरीदाबाद और खाद्य एंव आपूर्ति की संयुक्त की टीम ने आज एक सरकारी राशन डिपो में भौतिक निरिक्षण किया, मै रिकॉर्ड खंगाला गया तो पाया गया की गरीबों को अनाज वितरित ना करके, उन अनाजों की कालाबाजारी की गई हैं। और डिपोधारक इस मामले में कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सका। इस संबंध में एक मुकदमा थाना शहर बल्लभगढ़ में डिपो धारक के खिलाफ दर्ज किया गया हैं। और आगे कार्रवाई जारी हैं।

डीएसपी राजेश चेची ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद की टीम को सूचना मिली कि कुम्हारवाड़ा, बल्लभगढ़ में सरकारी राशन डिपो धारक द्वारा राशन के कार्ड धारकों को वितरित ना करके कालाबाजारी की जा रही है। उनका कहना हैं कि प्राप्त इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता , फरीदाबाद में तैनात इंस्पेक्टर जगदीश, खाद्य एंव आपूर्ति के इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह व स्थानीय पुलिस के साथ श्रीमती नेहा के राशन डिपो FPSID-108800400229 को चेक कराया गया।

खाद्य एंव आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टरविरेन्द्र सिंह द्वारा इस राशन डिपो का भौतिक निरीक्षण करने व आनलाईन राशन का मिलान करने पर बाजरा 490 0 किलोग्राम, गेंहू 3890 किलोग्राम.व चीनी 90 किलोग्राम मुताबिक रिकॉर्ड कम पाई गई। जिस बारे राशन डिपो होल्डर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिससे प्रथम दृष्टया सरकारी राशन की कालाबाजारी की जानी पाई गई। इस संबंध में खाद्य एंव आपूर्ति के विरेन्द्र सिंह की शिकायत पर स्थानीय पुलिस थाना शहर बल्लबगढ़ में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Related posts

अन्तर्राज्यीय दो हथियार तस्करों को 14 पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 2500 रूपए का लालच देकर बिना कागजात के आधार कार्ड बनवानी वाली नाइजीरियन महिला अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x