Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

बीजेपी-जेजेपी सरकार ने बनाई किसानों की हालत दयनीय- भूपेंद्र हुड्डा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रोहतक: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि बीजेपी-जेजेपी सरकार ने किसानों की हालत दयनीय बना दी है। अपनी हर जायज मांग के लिए किसानों को धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ने के रेट में मात्र ₹10 की बढ़ोतरी किसानों के साथ भद्दा मजाक है। सरकार लगातार शुगर मिलों के घाटे में होने का बहाना बनाती है जबकि इसमें किसानों का कोई दोष नहीं है। किसानों को उनकी लागत पर लाभकारी मूल्य मिलना ही चाहिए।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान गन्ने के रेट में ऐतिहासिक 165% की बढ़ोतरी हुई थी। उनकी सरकार के दौरान पूरे देश में हरियाणा किसानों को सबसे ज्यादा रेट देता था। आज हरियाणा में पंजाब के बराबर भी किसानों को भाव नहीं मिल रहा। हुड्डा आज जिला बार एसोसिएशन में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उनका बार सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हुड्डा ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक गैर-राजनीतिक अभियान था। हाथ से हाथ जोड़ो कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक कार्यक्रम है। हालांकि इसका उद्देश्य भी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाना व सरकार की कुनीतियों को उजागर करना है।

Related posts

20 से ज्यादा पार्षद, सरपंच व नंबरदारों के साथ बीजेपी, जेजेपी व इनेलो को छोड़कर करीब 50 नेताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक दिन में दो रिश्वतखोरों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: बंद पड़े सिम को फिर से चालू कर फर्जी दस्तावेज तैयार करते और जालसाज लोगों को बेच देते थे, 5 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x