Athrav – Online News Portal
नोएडा

रॉन्ग साइड से आ रहा ऑटो और स्विफ्ट डिजायर कार में हुई आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा : नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर के पास विपरीत दिशा से आ रहा ऑटो और स्विफ्ट डिजायर कार में जबरदस्त भिड़ंत होने से ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं और ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया एक दूसरे ऑटो से घायल ऑटो चालक को अस्पताल भिजवाया गया, जिससे उसकी जान बच गई है। लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में शॉर्टकट का सहारा लेकर रॉन्ग साइड में वाहन दौड़ा कभी-कभी जानलेवा साबित हो जाती है। उनकी ये हरकत अपने साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं। नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि ट्रैफिक नियम को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा और चालान भी किया जा रहा है.

सिटी सेंटर के पास रॉन्ग साइड से आ रहा ऑटो और स्विफ्ट डिजायर कार में हुई आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत के बाद वाहनों की हालत को देख अंदाजा लगाया जा सकता, जल्दबाजी के चक्कर में शॉर्टकट का सहारा कितना जानलेवा साबित हो सकता था. इस सड़क हादसे के बाद सड़क पर जाम भी लग गया. ट्रैफिक विभाग के आंकड़ों के अनुसार हाईवे पर सबसे अधिक एक्सीडेंट रॉन्ग साइड ड्राइविंग की वजह से होते हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 5,88,345 वाहन चालकों ने सभी तरह के नियम तोड़े थे जिनमें से 61357 लोग के वाहनों के चालान रॉन्ग साइड ड्राइविंग की वजह से काटे गये थे.

नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को लेकर ट्रैफिक विभाग लोगों को लगातार जागरूक कर रहा और चालान भी किया जा रहा है. रॉन्ग साइड ड्राइविंग न करने को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जाता है। कार्रवाई भी की जाती है। इसके बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और जल्दबाजी में रॉन्ग साइड में ड्राइविंग कर अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

Related posts

पुलिस के साथ मुठभेड़ में गौकशी करने वाले गैंग के दो बदमाश घायल और दो बदमाशों को पुलिस ने कांबिंग के बाद किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

दुर्घटनाग्रस्त कार के पास मिला युवक का शव, परिवार ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने कहा,जांच जारी हैं।

Ajit Sinha

साइबर क्राइम का शिकार हुए रिटायर कर्नल, मोबाइल हैक साइबर अपराधियों ने निकाले 6 लाख रुपये, आरोपी अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x