Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

स्विफ्ट कार में अपहरण कर ले जा रहे एक युवक को अपराध शाखा ,39 की टीम ने कुछ ही घंटों में सकुशल छुड़ाया, 4 अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:स्विफ्ट कार में अपहरण कर ले जा रहे एक युवक को अपराध शाखा ,सेक्टर-39 की टीम ने कुछ ही घंटों के बाद सकुशल छुड़ा लिया, अपहरण करने वाले चार आरोपितों को भी अरेस्ट कर लिया। इस संबंध में थाना बादशाहपुर में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम पवन कुमार, शिव कुमार, जितेन्द्र कुमार व विजयपाल सिंह हैं। अपहरण करने का कारण आरोपित जितेंद्र के छोटे भाई की पत्नी उस शख्स के साथ रही थी। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने अपने कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस किए हैं।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत 16 जनवरी 2023 को सांय थाना बादशाहपुर एरिया के गांव पलड़ा से एक युवक को कुछ लोग जबरदस्ती कार में डालकर उसका अपहरण करके ले गए थे। इस सम्बन्ध में भारतीय दंड संहिता की धारा 364, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना हैं कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहृत युवक को छुड़ाने के लिए गुरुग्राम पुलिस की कई टीमें लगाई गई। अपराध शाखा , सेक्टर -39 प्रभारी पंकज कुमार की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त अपहरण की वारदात को अन्जाम देने वाले 04 चार आरोपितों को गाजियाबाद व नोएडा (उत्तर-प्रदेश) से वारदात के कुछ घण्टों बाद ही काबू करके अपहृत युवक को सकुशल इनके चंगुल से छुड़ाया। काबू किए गए आरोपितों के नाम *पवन कुमार, शिव कुमार, जितेन्द्र कुमार व विजयपाल सिंह हैं।

उनका कहना हैं कि आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त मामले में आरोपित जितेन्द्र के छोटे भाई की पत्नी लगभग 2 महीने से अपहृत युवक के साथ रह रही थी। इस रंजिश में उपरोक्त आरोपितों ने अपहरण की इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपितों द्वारा *अपहृत किए गए युवक को गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश) से आरोपितों के कब्जा से सकुशल बरामद* करके *वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई गाङी (मारुति स्विफ्ट) भी इनके कब्जा से बरामद* की गई है। आरोपितों को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

आत्महत्या केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने वाला रेलवे पुलिस हांसी का इंचार्ज व सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस का रिश्वतखोर एएसआई 4 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अन्तर्राजीय ड्रग गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 करोड़ के हेरोइन के साथ 3 को किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x