Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

विधायक राजेश नागर ने फरीदपुर गांव में बांटे जरूरतमंदों को कंबल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा के विधायक राजेश नागर ने आज वार्ड 37 के गांव फरीदपुर में भाजपा नेता सुरेंद्र बिधूड़ी के सहयोग से जरूरतमंदों को कंबल बांटे। विधायक राजेश नागर ने सैकड़ों गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करने के मौके पर कहा समाज में सक्षम लोगों को वंचित वर्ग का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रही है।

वहीं भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भी सरकार ने कड़े कानून बनाए हुए हैं। सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। राजेश नागर ने कहा कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को बचाने के लिए कंबल का वितरण बहुत ही नेक कार्य है। यह कार्य सुरेंद्र बिधूड़ी ने आज करवाया है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य समाज के संपन्न वर्ग के हर सदस्य को करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में दान का बड़ा महत्व है। प्रत्येक व्यक्ति को दान अवश्य ही करना चाहिए।

दिया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता है। दान के बड़े उदाहरण राजा कर्ण, राजा विक्रमादित्य को माना जाता है। उन्होंने समाज के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। नागर ने कहा कि आप सभी अपना थोड़ा थोड़ा हिस्सा समाज को देते चलें। इसी से बड़ा सहारा समाज को मिल सकता है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेश तंवर, युद्धवीर खटाना, दयासिंह खटाना, दयाचंद सरपंच, पप्पी पहलवान, थानेदार कर्मवीर खटाना, सतपाल खटाना, टेकराम खटाना, हरवीर खटाना, सुंदर बिधूड़ी, कंवर सिंह चंदीला, अजब चंदीला, अमित तंवर आदि व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

पानीपत समेत पूरे प्रदेश के सफाई घोटालों की होनी चाहिए सीबीआई जांच- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के रेलवे अंडर पास में भरे हुए पानी में कार डूबी, इंचार्ज राजेश बागड़ी ने पति -पत्नी को जिंदा बचाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने 14 मिनी बसों को बल्लभगढ़ बस स्टैंड से झंडी दिखाकर रवाना किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x