Athrav – Online News Portal
दिल्ली

केजरीवाल सरकार ने 13 और महिला ड्राइवरों को डीटीसी में किया नियुक्त; परिवहन मंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:केजरीवाल सरकार ने सार्वजनिक बसों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए एक उल्लेखनीय कदम उठाते हुए आज 13 नई महिला चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। ये महिलाएं दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसें चलाएंगी। डीटीसी में अब कुल 34 महिला चालक हैं। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने राजघाट डिपो में आयोजित एक कार्यक्रम में इन प्रशिक्षित महिला चालकों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस अवसर पर परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा, डीटीसी की प्रबंध निदेशक श्रीमती शिल्पा शिंदे, दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टीमॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डिम्ट्स) के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

केजरीवाल सरकार अपने परिवहन बेड़े में बस चालक के रूप में और अधिक महिलाओं को शामिल करने पर लगातार काम कर रही है। आज जिन 13 महिलाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया उनमें से 10 महिलाओं ने केजरीवाल सरकार की ”मिशन परिवर्तन” पहल के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस पहल के परिणामस्वरूप कुल 17 महिलाएं अब डीटीसी का हिस्सा हैं, जबकि बाकी 17 महिलाओं को सीधे डीटीसी द्वारा भर्ती किया गया है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, दक्षिणी रेंज की टीम ने आज एक कुख्यात गैंगेस्टर अत्तूर रहमान को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

कटघरे में प्रधानमंत्री मोदी खड़े हैं और ये मैं बिना कारण के नहीं बोल रही हूं-लाइव वीडियो में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया को सुने

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ के बीच 17 किमी लंबे नए आरआरटीएस सेक्शन को दिखाई हरी झंडी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x