Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़: कॉपरेटिव मैनेंजमेंट में दाखिले की अंतिम तिथि 15 सितंबर

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) में उपलब्ध पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कॉपरेटिव मैनेजमेंट में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2017 है। यह डिप्लोमा पाठ्यक्रम नेशनल कॉपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (एनसीयूआई) के साथ मिलकर चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सुनीता तंवर ने बताया कि ‘पीजी डिप्लोमा इन कॉपरेटिव मैनेंजमेंट‘ का एक वर्षीय डिप्लोमा में किसी भी संकाय से स्नातक की डिग्री प्राप्त विद्यार्थी दाखिला ले सकता है। डॉ. तंवर ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कॉपरेटिव मैनेजमेंट एक रोजगारपरक कोर्स है। इसके साथ-साथ यह सरकार के विभिन्न प्रकार के ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में भी मददगार है। इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए विद्यार्थियों में काफी उत्साह है।

दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन का शुल्क सामान्य श्रेणी के आवेदको के लिए पांच सौ रूपए और अनुसूचित जाति/जनजाति व दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों के लिए दो सौ पचास रूपए है, जिसका भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम का शुल्क दस हजार रूपए निर्धारित है जबकि परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय के नियमानुसार लिया जाएगा। पाठ्यक्रम हेतु कुल 50 सीटे निर्धारित की गई है और दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे।

Related posts

हरियाणा: DHBVN ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिना सरचार्ज के बिल भुगतान की तिथि को आगे बढ़ा दिया हैं।

Ajit Sinha

स्कॉर्पियो चलाना सीख रही महिला ने हेड कांस्टेबल और एक अन्य गाड़ी ने 7 लोगों को मारी टक्कर, 5 गंभीर, 8 हुए घायल।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :क्षेत्र में नही है प्रतिभा की कोई कमी : कुलदीप यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x