Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद

फरीदाबाद:पूर्वोत्तर के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सूरजकुंड मेला परिसर का दौरा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तीन फरवरी से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के मद्देनजर शुक्रवार को नॉर्थ ईस्ट स्टेट के वरिष्ठ अधिकारियों ने मेला परिसर का दौरा किया। इस दौरान सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मेला में विभिन्न स्थानों पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया व मेले के दौरान लगने वाले विभिन्न स्टालों की जानकारी भी ली। इस दौरान केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी हरप्रीत सिंह और अंशुमन डे ने टीम की अगुवाई की।

इस दौरान नॉर्थ स्टेटस से एनईएचएचडीसी के एमडी ब्रिगेडियर आरके सिंह, राजीव अशोक भी मौजूद थे। गौरतलब है कि इस बार नॉर्थ ईस्ट स्टेट मेले के दौरान थीम स्टेट के तौर पर शामिल हो रहे हैं। इस दौरान हरियाणा पर्यटन विकास निगम के जीएम यूएस भारद्वाज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: नजदीकी स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र के चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर ऑक्सीजन बैड प्राप्त कर सकते हैं -डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ख़राब बिजली ठीक करने घर में गया लाइन मेन, लड़की से किया जबरन बलात्कार, गर्भवती बना डाला, गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 9 एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं-पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x