Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया लोहड़ी-मकर संक्रांति का पर्व।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद; जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने आज लोहड़ी-मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के स्टाफ क्लब द्वारा स्टाफ सदस्यों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस.के. तोमर ने की। इस कार्यक्रम में अलाव जलाकर, लोहड़ी के लोक गीत-संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, डीजे और मजेदार खेल खेलकर मनाया गया। स्टाफ के सदस्यों ने समारोह में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने कर्मचारियों और विद्यार्थियों को त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परंपराओं को जीवंत रखने के लिए त्योहार महत्वपूर्ण है और लोहड़ी व मकर संक्रांति ऐसे त्योहार हैं जो परस्पर सदभावना को प्रोत्साहित करते है। कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग ने भी स्टाफ क्लब के प्रयासों की सराहना की और सभी को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्टाफ क्लब की संरक्षक श्रीमती स्वीटी तोमर ने त्योहार की प्रासंगिकता पर चर्चा की।

इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत किया। सभी ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और इस दिन को इतना यादगार बनाने के लिए स्टाफ क्लब और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में स्टाफ क्लब कमेटी के अध्यक्ष प्रो. तिलक राज ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

फरीदाबाद ; ब्रह्मजीत की सिर में गोली मार कर हत्या की गई हैं और उसकी लाश को होडल के पास एक फार्म हाउस में 10 फुट गहरे गढ्ढे खोद कर उसमें दबा दी,डीसीपी

Ajit Sinha

आपत्तिजनक एसएमएस भेजने वालों पर भी रहेगी एमसीएमसी की कड़ी नजर : निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के दिग्गज 2014 से पहले को याद करते है तो उनकी रूह कांप जाती हैं, बीते 10 सालों में मिली अपार ख़ुशी-वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x