Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली में आज से ऑटो रिक्शा और टेक्सी के किराए में हुई बढ़ौतरी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: पिछले कुछ महीनों में दिल्ली में सीएनजी की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर केजरीवाल सरकार ने आज दिल्ली में ऑटो रिक्शा और टैक्सी के संशोधित किराए को अधिसूचित कर दिया है। इससे दिल्ली के लगभग दो लाख ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों को राहत मिलेगी जिन्हें हाल ही में
ऑटो रिक्शा के किराए में आखिरी संशोधन 2020 में हुआ था, जबकि टैक्सी के लिए जिसमें ब्लैक एंड येलो टैक्सी, इकोनॉमी टैक्सी और प्रीमियम टैक्सी शामिल हैं के किराए में आखिरी संशोधन नौ साल पहले 2013 में हुआ था।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को इस मुद्दे पर ऑटो रिक्शा और टैक्सी संघों व यूनियनों से कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए थे। सीएनजी की बढ़ती दर, ऑटो रिक्शा और टैक्सी की लागत और रखरखाव और ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों की कमाई को प्रभावित करने वाले विभिन्न अन्य मुद्दों के मद्देनजर किराए की समीक्षा और सिफारिश करने के लिए मई 2022 में 13 सदस्यों की एक समिति का गठन किया गया था। समिति ने ब्लैक एंड येलो टैक्सी और इकोनॉमी टैक्सी के किराए में संशोधन की सिफारिश की थी,

जिसकी समीक्षा की गई और केजरीवाल सरकार ने इसे आज अधिसूचित कर दिया है। इस पर बोलते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री श्री कैलाश गहलोत ने कहा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों के हित में लगातार काम किये हैं। पिछले कुछ महीनों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण ऑटो और टैक्सी चालकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। नए किराए से उन्हें सीएनजी की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी। मैं सभी ड्राइवरों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि केजरीवाल सरकार उनके साथ खड़ी है और हर संभव तरीके से उनकी मदद करती रहेगी।

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कल शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे एआईसीसी मुख्यालय,दिल्ली से श्मशान घाट तक शुरू होगी।

Ajit Sinha

सीएम अरविंद से मिलने आए न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स ने शिक्षा और स्वास्थ्य माँडल की जमकर सराहना की

Ajit Sinha

मोदी सरकार के पास कोरोना महामारी से निपटने की कोई रणनीति नहीं है और घटती अर्थव्यवस्था – कांग्रेस -देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x