Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद:श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कौशल को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण का अभियान शुरू किया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कौशल को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण का अभियान शुरू किया। इसी कड़ी में सरकारी स्कूलों के सिक्योरिटी इंस्ट्रक्टर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें दक्षिणी हरियाणा के पांच जिलों के सिक्योरिटी इंस्ट्रक्टर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम स्कूलों में पढ़ाए जा रहे सिक्योरिटी विषय को और अधिक कारगर बनाए जाने की कवायद हो रही है। मंगलवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन एवं प्रमाणन विभाग की संयुक्त निदेशक अंबिका पटियाल ने सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है।

यह न केवल देश की अस्मिता से जुड़ा हुआ है, बल्कि सुरक्षा के साथ कई गौरव भी जुड़े हुए हैं। इसीलिए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने सिक्योरिटी इंस्ट्रक्टर को प्रशिक्षण देकर सिक्योरिटी एजुकेशन को अधिक प्रभावी बनाने की मुहिम शुरू की है। प्रदेशभर के स्कूलों में काम कर रहे सिक्योरिटी इंस्ट्रक्टर को फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अंबिका पटियाल ने कहा कि सुरक्षा विशेषज्ञों के माध्यम से यह प्रशिक्षण प्रोग्राम चलाया जा रहा है।

पांच दिन के इस प्रोग्राम में प्रशिक्षुओं को सुरक्षा के विभिन्न आयामों के बारे में गहन जानकारी दी जा रही है। संयुक्त निदेशक अंबिका पटियाल ने बताया कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। उसी का नतीजा है कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने पूरे प्रदेश के 2300 व्यावसायिक इंस्ट्रक्टर को प्रशिक्षण देने के लिए फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत 12 क्षेत्रों में 23 जॉब रोल के लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कुलपति राज नेहरू प्रदेश में स्किल एजुकेशन की गुणवत्ता पर सबसे ज्यादा जोर दे रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भी श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय द्वारा प्रशिक्षित किए गए प्रशिक्षक ही चला रहे हैं। 

Related posts

फरीदाबाद : सावित्री पॉलीटेकनिक फॉर वूमेन की 26 वीं वर्षगांठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:गांजे का सेवन करने, और 5000 रूपए देने से मना तो कर्मचारी ने कंपनी मालिक पर गोली चला दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद; सभी विधानसभा क्षेत्रों में होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेवाड़ी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x