Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

बीती रात कार चला रहे नशे धुत एएसआई ने एक साथ आधा दर्जन गाड़ियों में मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली में पर रही कड़ाके की सर्दी के बीच आधी रात द्वारका मोड़ इलाके में बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार गाड़ी ने कई गाड़ियों को एक साथ टक्कर मार दी और कई ऑटो को भी अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में लगभग 3-4 लोग घायल भी हुए हैं। ये कार दिल्ली पुलिस की सहायक उप निरीक्षक चला रहा था। पुलिस को लगभग 12:30 बजे रात में इस हादसे  की सूचना मिली थी। और पुलिस घटनास्थल पर  पहुंची, पुलिस ने देखा कि एक साथ कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त है, गिनती करने पर 6 गाड़ियां क्षतिग्रस्त मिली थी। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा बिंदापुर थाना इलाके के द्वारका मोड़ के पास हुआ है। स्विफ्ट गाड़ी ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी है। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। जिनके बारे में पुलिस को हॉस्पिटल से सूचना मिली है। लेकिन सभी घायल खतरे से बाहर हैं। जिस गाड़ी से हादसा हुआ है वह दिल्ली पुलिस में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर की है,

वह बाहरी  जिला में तैनात  है। हादसा  में वह सहायक उप निरीक्षक  भी घायल हुआ है। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी चला रहे सहायक सहायक सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही उसका ब्लड सैंपल भी लिया गया है। जिससे पता चल सके कि क्या उसने शराब पी रखी थी या नहीं।

Related posts

डाॅक्टरों को रहने के लिए ललित होटल में 100 कमरों को खाली कराया गया, पूरा खर्च दिल्ली सरकार देगी: अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

बोर्ड परीक्षाओं के बीच एक दर्जन स्कूलों में ईमेल से मिली धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच के बाद होक्स कॉल साबित हुआ

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत -बहुत बधाई दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x