Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने सीईटी के माध्यम से ग्रुप-सी और डी के पदों को भरने का फैसला किया है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सीईटी के माध्यम से ग्रुप-सी और डी के पदों को भरने का फैसला किया है , और विभागों से रिक्त पदों का ब्यौरा माँगा है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने सभी विभागों/बोर्डों/निगमों/विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे 7 जनवरी 2023 तक ग्रुप-डी पदों की अपनी नई/लंबित मांग हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) को भेज दें।

उन्होंने बताया कि एचएसएससी को अपने पदों की डिमांड भेजने के दौरान अपने विभाग में ग्रुप-डी के उन विशेष पदों के बारे में उल्लेख करें जिन्हें विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता है।उन्होंने आगे बताया कि विभागों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि ग्रुप-डी के कुछ पद जो अपने काम में विशेषज्ञता रखते हैं जैसे कुक, नाई, बैरा, ड्रेसर, क्लीनर, पशु परिचारक, मोची, माली, बढ़ई, पेंटर, दर्जी आदि, का भी अलग से विवरण दें।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: शिक्षा में नवाचार और टेक्नोलॉजी का समावेश होना जरूरी : राज्यपाल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: वन-मित्रों की भर्ती की जाएगी : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शीघ्र ही लगभग 50 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा: हिम्मत सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x