Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नए साल के जश्न में सेल्फी लेने पर हुआ विवाद मारपीट में तब्दील, 4 लोगों को हिरासत लेकर पुलिस कर रही है जांच-देखें वीडियो


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा सेंट्रल जोन के थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित गौर सिटी एवेन्यू पार्क में नए साल के जश्न में उस समय विवाद हो गया जब कुछ दबंग लोग महिलाओं के साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश की। विवाद इतना बढ़ा की आपस में मारपीट होने लगी। इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू के सेंट्रल पार्क में आयोजित नए साल के समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब सेल्फी लेने को लेकर पक्षों में विवाद हो गया।

गौर सिटी फर्स्ट के फ्लैट नंबर के-604 में रहने वाले अजीत कुमार ने बताया कि समारोह के दौरान कुछ लोग जबरदस्ती फोटो खींच रहे थे और सेल्फी ले रहे थे.जब इन लोगों से पूछा गया कि वह क्यों फोटो खींच रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं, इस बात पर वह भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी।

उन्होंने मेरे साथ और मेरे दोस्त के साथ भी मारपीट की इन लोगों ने मेरी पत्नी और रितेश के पत्नी के साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश की जब हमने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने मारपीट की चार लोगों को चोटे आई हैं उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

सीपी सिंह ने बताया कि उन्होंने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उन्हे भी चोट आई है। अजीत ने बताया कि जो लोग यहां जबरदस्ती फोटो खींच रहे थे। उनका कहना था कि वह पुलिस में है और उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

लॉरेंस बिश्नोई-जितेंद्र गोगी सिंडिकेट के एक फरार गैंगस्टर योगेश उर्फ़ हिमांशु उर्फ़ घोगा अरेस्ट।

Ajit Sinha

व्यापारी से 26 लाख लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

पलवल:पुलिसकर्मियों को धक्का, झटका देकर, नाले पर छलांग लगाकर भागने वाले लड़की से रेप करने के आरोपित को धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x