Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

इंतजार ने सोनू बन युवती को दी नौकरी, फिर किया दुष्कर्म के बाद जबरन धर्मांतरण की कोशिश,पिता और दो बेटे अरेस्ट


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा सेंट्रल ज़ोन के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस ने शाहबेरी गांव में जिम चलाने वाले एक युवक को नाम बदलकर एक युवती को जिम में मैनेजर पद नौकरी देने के बाद जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. युवती ने युवक के पिता और भाई धर्मांतरण करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है. पुलिस ने युवती की शिकायत पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े इंतजार उसके पिता अब्‍बास और भाई सोहेल को दुष्कर्म और 5(1)उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया है। नोएडा सेंट्रल एडीसीपी साद मिया खां ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी गांव निवासी इंतजार नामक एक युवक एएसआर जिम के नाम से एक जिम चलाता था। बीते जून के महीने में उसके संपर्क में एक युवती आई।

इंतजार ने उसे अपना नाम सोनू बताया और जिम में मैनेजर की नौकरी पर रख लिया। इसके बाद में इंतजार ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। मौका पाकर जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। नशे की हालत में इंतजार ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया। होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी।

एडीसीपी नोएडा सेंट्रल का कहना है युवती के शिकायत के अनुसार आरोपी के पिता अब्‍बास और भाई सोहेल ने पीड़िता पर धर्म बदलकर आरोपी से शादी करने के लिए दबाव बनाया। आरोपियों ने पीड़िता को पुलिस में शिकायत नहीं करने के एवज में रूपए देने का भी प्रलोभन दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को उसके पिता और भाई सहित दुष्कर्म और 5(1)उ0प्र0 विधि विरूध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया है. और तथ्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच करेगी।

Related posts

रिटेल मैनेजर और उसके भाई पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने आज 15 लाख का लालच देकर मासूम बच्चे का अपहरण कराने वाली महिला को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

अवैध कार्य करने वालों पर पूरे साल हुई कड़ी कार्रवाई: “सीएम- उडऩदस्ते” ने कुल 2236 की छापेमारी,13 करोड़ जुर्माने की हुई रिकवरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x