Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:स्कूल जा रही 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप का प्रयास, चिल्लाने पर गला घोंटकर और ब्लेड से काट कर हत्या।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनखीर पुलिस चौकी के इलाके में बुधवार को सुबह के वक़्त स्कूल जा रही 7 वर्षीय एक मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ जबरन बलात्कार के प्रयास करने और बच्ची के चिल्लाने पर उसकी गला घोंटकर एवं ब्लेड से काट कर बेरहमी से हत्या कर दी, और सबूत नष्ट करने के नियत उसके शव को एक कट्टे में डाल अरावली के जंगलों में फेंक दिया। पुलिस ने इस प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज कर, तुरंत आरोपित को अरेस्ट कर लिया। आरोपित मृतका बच्ची के पूर्व मकान मालिक हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम रविंद्र उर्फ राजा है जो अनखीर गांव का ही रहने वाला है और पीड़ित लड़की के पड़ोस में रहता था। लड़की के माता-पिता पहले आरोपित के मकान में ही किराए पर रहते थे,और आरोपित का मकान छोड़कर पड़ोस में रहने लगे थे। गत 27 दिसंबर की सुबह लड़की स्कूल जाने के लिए निकली थी, छुट्टी के बाद जब लड़की घर नहीं पहुंची तो लड़की के माता-पिता ने उसको तलाश करने की बहुत कोशिश की परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा जिसके पश्चात कल उन्होंने अनखीर पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दी जिसके आधार पर सूरजकुंड थाने में अपहरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके लड़की की सरगर्मी से तलाश शुरू की गई।

डीसीपी क्राइम ने क्राइम ब्रांच एनआईटी तथा सूरजकुंड थाना प्रभारी बलराज सिंह को लड़की की जल्द से जल्द तलाश करने के सख्त निर्देश दिए। पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज चेक किए जिसमें एक लड़का नाबालिग लड़की का पीछा करते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना मिलने के मात्र 12 घंटे के अंदर ही लड़के की पहचान करके उसे अरेस्ट कर लिया और उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसी ने नाबालिग लड़की का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था और जब वह चिल्लाई तो उसने उसकी हत्या कर दी। इसके पश्चात मुकदमे में हत्या तथा पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित की उम्र 21 वर्ष है और वह दसवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है। आरोपित मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। आरोपित ने जब सुबह लड़की को अकेले जाते हुए देखा तो उसने मौका पाकर लड़की को अपने खंडहर पड़े मकान में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और जब लड़की चिल्लाई तो उसने लड़की का गला दबा दिया और ब्लेड से लड़की का गला काटकर व उसके सिर में ईंट मार कर उसकी हत्या कर दी। इसके पश्चात आरोपित लड़की के शव को कट्टे में डालकर मोटर साइकिल पर ले गया और सेठी गार्डन के पीछे फेंक आया। पुलिस द्वारा मामले में जांच जारी है।

आरोपित को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी। आरोपित निशानदेही पर लड़की का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक हॉस्पिटल भेजा गया है, जहां पर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौप दिया हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस क्राइम को चिन्हित अपराध की श्रेणी में रखा गया है जिसमें त्वरित कानूनी कार्रवाई करके आरोपित को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रावधान है। पुलिस द्वारा मामले में जांच जारी है और आरोपित के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करके पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। कानूनी कार्रवाई जारी है

Related posts

कल्पना चावला की तरह बनना चाहती है कल्पना भड़ाना, आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने किया सम्मानित

Ajit Sinha

व्यापारी के साथ लूटपाट कर 5 लाख की गदारी मांगने वाले 5 आरोपियों को क्राइम ब्रांच,डीएलएफ ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

डकैत सहित दो लोग 8 देशी पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस के साथ अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x