Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद:अब भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती शुरू, लखन सिंगला-ललित ने भूपेंद्र हुड्डा का किया धन्यवाद


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से शुरू की गई  ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का फरीदाबाद सहित हरियाणा में हुए जोरदार स्वागत एवं गोपाल गार्डन में आयोजित हुई जनसभा के सफल आयोजन पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला एवं तिगांव क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की और उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक ललित नागर, लखन कुमार सिंगला सहित अन्य कांग्रेसजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को हल का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में जिस प्रकार से स्वागत हुआ है, उसने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की नींद उड़ा दी है। हालांकि यह कोई राजनैतिक यात्रा नहीं बल्कि भाजपा द्वारा समाज में फैलाई गई महंगाई, बेरोजगारी व नफरत को समाप्त करने के लिए शुरू हुई है, जिसे कांग्रेस मोहब्बत के जरिए खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में जो हुजूम उमड़ा है, उसने साबित कर दिया कि आने वाले समय हरियाणा में कांग्रेस का है और भाजपा की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अपने इस जोश का कम न होने दे और आने वाले समय में होने वाले निगम चुनावों की तैयारी में जी जान से जुट जाए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ललित नागर एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने संयुक्त रूप से कहा कि हरियाणा में यात्रा का जिस प्रकार से स्वागत हुआ है, उसका श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की राजनैतिक दूरदर्शिता को जाता है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पहले गुडग़ांव से सीधी दिल्ली ले जाने का प्लान था लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी से बात करके इस यात्रा को फरीदाबाद में भी प्रवेश कराया इसके लिए हम सभी इनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से फरीदाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है फरीदाबाद में राहुल गांधी  की भारत जोड़ो यात्रा एक इतिहास कायम करके गई है और उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर सरकार का असली चेहरा उजागर करने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेंगे। 

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सरकार ने महामारी अलर्ट -सुरक्षित हरियाणा के तहत आज नई गाइडलाइंस जारी किया हैं-पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना आज नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव से मिल ज्ञापन सौपा।

Ajit Sinha

चाइनीज मांझा पर हरियाणा सरकार का सख्त प्रतिबंध: जन-सुरक्षा, वन्यजीव और पर्यावरण की रक्षा के लिए हरियाणा पुलिस सतर्क

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x