Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: श्रीनिवास रामानुजन की 135वीं जयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मानते हुए जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के गणित विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। गतिविधियों का संचालन गणित विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीतू गुप्ता की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग, अन्य शिक्षण विभागों के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए।

कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग ने छात्रों के रचनात्मक कार्यों की सराहना की और कार्यक्रम के आयोजन में विभाग के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. नीतू गुप्ता ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 13 टीमों ने भाग लिया और विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग में एमएससी गणित प्रथम वर्ष के अंशुल और प्रतिष्ठा ने प्रथम पुरस्कार जीता।

एमएससी प्रथम वर्ष की पलक और प्रीति ने द्वितीय पुरस्कार तथा एमएससी प्रथम वर्ष की शीतल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में एमएससी प्रथम वर्ष की प्रतिष्ठा ने प्रथम पुरस्कार जीता। एमएससी प्रथम वर्ष की निधि ने द्वितीय पुरस्कार तथा एमएससी प्रथम वर्ष के अंशुल ने तृतीय पुरस्कार जीता। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन निशा सिंह और डॉ. अभिषेक ने किया।

Related posts

डीसी यशपाल यादव ने ग्रीन फिल्ड कॉलोनी सहित 14 कालोनियों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया हैं, पढ़े कौन कौन से हैं।  

Ajit Sinha

विधायक राजेश नागर ने ददसिया गांव के लोगों की समस्या सुनी, मौके पर ही अधिकारियों को दिए समस्याओं को दूर करने के निर्देश

Ajit Sinha

मानव रचना डेंटल कॉलेज में फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसिस के 14वें बैच की शुरुआत हवन के साथ की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x