Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

जिला लोक संपर्क एवं परिवार समिति की बैठक में 8 शिकायतों को किया फाइल वहीं 6 शिकायतें रखी है पेंडिंग: मंडलायुक्त


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद मंडलायुक्त विकास यादव की अध्यक्षता में आज बुधवार 4 बजे जिला लोक संपर्क एवं  परिवाद समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में रखी गई कुल 14 शिकायतों में से 8 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया वहीं 6 शिकायतें पेंडिंग रखी गई हैं।  इनमें से 3 शिकायतें पुरानी थी और 11 शिकायतें नई थी।मंडल आयुक्त विकास यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में डिवीजन लेवल पर विजिलेंस कमेटी का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि मण्डल स्तर के अलावा जिला स्तर व सब डिविज़न स्तर पर भी विजिलेंस कमेटियां बनाई गई है। जहां भी विकास कार्य चल रहे हैं और उनमें कोई कमी मिलती है तो विजिलेंस कमेटी के संज्ञान में लाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से संबंधित कोई भी शिकायत हो तो विजिलेंस कमेटी को दो। ताकि ग्रीवेंस में आने वाली शिकायतों का निपटारा पहले ही किया जा सके।जो शिकायतें पेंडिंग रखी गई है इनमें पहली शिकायत कर्ता आरएमएस कुंडू निवासी सैनिक कॉलोनी की शिकायत है जो कि  उप मंडल अधिकारी बङखल व जिला नगर योजनाकार इंफोर्समेंट से संबंधित है। दूसरी शिकायत सुभाष शर्मा निवासी जे.जे. कैम्प, प्रसाद नगर की शिकायत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से संबंधित है। तीसरी शिकायत जिला नगर योजनाकार इंफोर्समेंट विभाग से सम्बंधित है।

यह शिकायत सुरजीत सिंह तंवर निवासी सेक्टर 82 और  85 की है। वहीं चौथी शिकायत के शिकायतकर्ता धर्म सिंह निवासी गांव झाड़सेतली की शिकायत क्षेत्रीय अधिकारी हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित,पांचवी शिकायत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 62 ने रखी है। यह शिकायत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व एनएचएआई से संबंधित और छठी शिकायत के शिकायतकर्ता रामलाल हंस निवासी सेक्टर-18 ने रखी है। यह शिकायत आयुक्त नगर निगम से संबंधित है।इन सभी शिकायतों के लिए कमेटियां गठित कर दी गई है जो अपनी रिपोर्ट जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की अगली बैठक में पेश की जाएगी।बैठक में डीसी विक्रम सिंह, एचएसवीपी प्रशासक डॉक्टर गरिमा मित्तल, स्मार्ट सिटी के एसीईओ कृष्ण कुमार,डीसीपी मुकेश मल्होत्रा, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, एडीसी अपराजिता, नगर निगम के सहायक आयुक्त अभिषेक मीणा, सीटीएम अमित मान अन्य अधिकारी और  जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति के सदस्यों सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी तथा शिकायत कर्ता मौजूद रहे।

Related posts

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की पदक विजेताओं को पुरस्कार राशि देने की घोषणा

Ajit Sinha

प्रदेश में गरीबों को पहले चरण में मिलेंगे 50 हजार प्लाट, दो दिन बाद खुलेगा पोर्टल , हर जिले में बनेंगे वृद्ध सेवा आश्रम-मनोहर लाल

Ajit Sinha

चारा काटने की मशीन से मासूम के दाहिने हाथ (राइट हैंड) के कटे अंगूठे को 6 घंटे चली सर्जरी में डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक जोड़ा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x