Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पत्नी छोटी बातों को लेकर हमेशा झगड़ा करती रहती थी, संडे के दिन झगड़ा ज्यादा बढ़ गया और उसकी हत्या कर दी-अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:छोटी -छोटी बातों को लेकर उसकी पत्नी उसके साथ अक्सर झगड़ा किया करती थी, संडे के दिन उसकी छुटटी थी, और वह अपने घर पर ही था, उस दिन भी उसकी पत्नी मीना ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दी,झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया की, उसने गुस्से में अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी, अब ये आरोपित सलाखों के पीछे हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपित का नाम शिवम् (38) है। आरोपित  उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव नाहा का रहने वाला है। इसे क्राइम ब्रांच टीम ने  डबुआ इलाके से अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने आरोपित  को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि उसकी मृतका मीना (25) के साथ वर्ष -2021 में 18 नवम्बर को शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी के साथ अनबन रहती थी। किसी न किसी बात को लेकर उसकी पत्नी झगड़ती रहती थी। आरोपित  नीलम चौक पर स्थित एक फैक्ट्री में हेल्पर का काम करता है। 

आरोपित रविवार को छुट्टी पर था। आरोपित की किसी बात को लेकर घर पर ही कहासुनी हो गई। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि शिवम ने अपनी पत्नी मीणा की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसकी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहूंची। आरोपित के खिलाफ हत्या की धाराओं में मृतका मीना के पिता जसवंत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को अरेस्ट किया गया है। मृतका मीणा  के शव का बीके अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। आरोपित 2 दिन के पुलिस रिमांड पर है पूछताछ जारी है। आरोपित  को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: बुराई के प्रतीक रावण , मेघनाथ व कुम्भकरण का आज हर्षोउल्लास के साथ किया दहन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में सिंगर शंकर साहनी के गाए गीतों पर नए वर्ष- 2024 के स्वागत के जश्न में झूमे हजारों लोग -वीडियो देखें

Ajit Sinha

फरीदाबाद की तहसील में दो कांड, एक के उड़े होश, दूसरा बेहोश, तहसीलदारों पर भड़के पाराशर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x