Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग के 2 बदमाशों सहित एक और व्यक्ति को गुरुगाम से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके कब्जे से 1 देसी पिस्टल 30 बोर, 1 देसी पिस्टल 9 एमएम, 4 देसी पिस्टल 32 बोर सहित 6 हथियार व 16 जिंदा राउंड भी बरामद किए हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम गांव नाहरा जिला सोनीपत निवासी दीपक उर्फ लोटा (36), गांव श्रीराग खेड़ा जिला जींद निवासी संदीप (28) और गांव ढाबधानी जिला भिवानी निवासी मनीष (24) है। अपराध जांच एजेंसी, सेक्टर-17, गुरुग्राम की एक टीम ने यह कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पुलिस थाना सेक्टर 17/18 गुरुग्राम में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में मनीष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में शामिल पाए गए हैं। आरोपी दीपक उर्फ लोटा और संदीप तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं जबकि तीसरे आरोपी मनीष को भोंडसी जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आरोपी दीपक का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है और वह दिल्ली व हरियाणा में दर्ज चार आपराधिक मामलों में वांछित है। संदीप डीएलएफ गुरुग्राम में दर्ज एक मामले में वांछित है। वह जींद, करनाल, भिवानी और पड़ोसी राज्य राजस्थान में दर्ज छह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

Related posts

मैट्रिमोनियल साइट्स पर दोस्ती कर, असम राइफल्स की महिला सिपाही को झांसा देकर साइबर अपराधियो ने ठगे 60 लाख

Ajit Sinha

विकास चौधरी के हत्यारे विकास उर्फ़ मल्ले के भाई और हत्या हेतु हथियार सप्लाई देने के मामले में दो गिरफ्तार।

Ajit Sinha

अलीगढ के ज्वेलरी शोरूम से 35 लाख के गहने लूट कर भागे 3 लूटेरों से नॉएडा पुलिस की मुठभेड़-लूट की लाइव वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x