Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़ः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस लगातार तैयारियों में जुटी हुई है। प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने आज यात्रा के बनाई गई सभी कमेटियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में सभी कमेटियों की जिम्मेदारियां और यात्रा का रूट निर्धारित किया गया। हरियाणा में यात्रा का पहला चरण 21 से 23 दिसंबर तक होगा। फिरोजपुर झिरका से फरीदाबाद तक इस चरण में लाखों की तादाद में लोग शामिल होंगे।

इसके बाद यूपी होते हुए 6 जनवरी को पानीपत बॉर्डर पर सनोली खुर्द से यात्रा हरियाणा में दाखिल होगी। इस मौके पर 7 तारीख को पानीपत में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। पानीपत के बाद करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए यात्रा पंजाब में एंट्री करेगी।

बैठक में प्रदेश प्रभारी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और विधायक किरण चौधरी समेत तमाम वरिष्ठ नेता व सभी कमेटियों के सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: नर्स ने शादी करने से किया इंकार तो प्रेमी ने पहले गोली मार कर की हत्या की कोशिश, फिर की गला दबा कर हत्या, अरेस्ट ।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: कोई स्कूल बंद नहीं किया, कुछ मर्ज किए हैं,राज्य में 11,000 शिक्षकों की होगी भर्ती – मनोहर लाल

Ajit Sinha

17 सितम्बर को अमित शाह फरीदाबाद में करेंगे विजय का शंखनाद : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x